Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले 447 मरीज़ों में दिखे साइड इफेक्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दवारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 2,24,301 लोगों को कोरोनो की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि वैक्सीन लेने वाले 447 लोगों में इसके साइड-इफेक्ट्स दिखायी पड़े हैं।

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले 447 मरीज़ों में दिखे साइड इफेक्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 18, 2021 10:14 AM IST

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण की शुरूआत भारत में हो चुकी है। 16 जनवरी से आरंभ हुए इस टीकाकऱण कार्यक्रम के पहले चरण में लोगों को टीके लगाए गए। वहीं  रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दवारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 2,24,301 लोगों को कोरोनो की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि वैक्सीन लेने वाले 447 लोगों में इसके साइड-इफेक्ट्स दिखायी पड़े हैं। (Covid-19 Vaccine Side Effects)

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, ऐसे मामलों को एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन (adverse events following immunization) कहा जाता है। इन 447 मामलों में सिर्फ 3 मामले ऐसे हैं जहां, टीका लगवाने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  रविवार को केवल 6 राज्यों ने कोरोना वायरस वैक्सीनेशन कार्यक्रम अभियान चलाया गया और 553 सत्रों में कुल 17,072 लोगों  को वैक्सीन लगायी गयी।  जिन 6 राज्यों ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम चला गया उनमें  अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल शामिल हैं।

कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले 447 मरीज़ों में दिखे साइड इफेक्ट

रविवार को सार्वजनिक की गयी जानकारी के अनुसार, कोरोना वैक्सीन लेने वाले लोगों में ये समस्याएं साइड-इफेक्ट्स (Covid-19 Vaccine Side Effects) के तौर पर दिखीं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • बुखार
  • सिर दर्द
  • चक्कर

केंद्री स्वास्थ्य सचिव डॉ. मनोहर अगनानी (Dr. Manohar Agnani) ने इसके साथ ही मीडिया को एक महत्वपूर्ण बात यह भी बतायी कि , आनेवाले दिनों में टीकाकरण का कार्यक्रम आगे कैेसे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि,ऐसा निर्णय लिया गया है कि, स्वास्थ्य संथाएं, सप्ताह में हर दिन कोरोना वैक्सीन नहीं लगाएंगी। इसके लिए सप्ताह में 4 दिन तय किए जाएंगे। इसका अर्थ है कि हफ्ते में केवल 4 दिन कोरोना वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके पीछे मकसद यही है कि अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर वैक्सीनेशन के चलते असर ना पड़े। इसी बात को  देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों  को सलाह दी गयी है कि वे साधारण और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा ना आए इसका ध्यान रखें और रेग्यूलर चेकअप के लिए आनेवाले मरीज़ों को आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराएं।