Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19 Vaccine side effects: RTI का खुलासा कोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को भारत सरकार ने किया स्वीकार

covid vaccine side effects: आरटीआई के तहत एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भारत सरकार ने माना है, कि कोविड 19 वैक्सीन से कुछ साइड इफेक्ट्स महसूस किए गए हैं।

Covid-19 Vaccine side effects: RTI का खुलासा कोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को भारत सरकार ने किया स्वीकार
COVID-19 Vaccine: mRNA Vaccine Is Causing Cardiac Arrests And Should Be Stopped, Says Experts

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 17, 2023 6:47 PM IST

Covid-19 vaccine side effects: कोविड-19 वैक्सीन को कोरोना महामारी से बचने के लिए दुनियाभर में सबसे पहले और प्रभावी हथियार बताया गया है। भारत में भी एंटी-कोविड वैक्सीन लगने का अभियान सरकार ने पूरे जोर के साथ चलाया और अभी तक वैक्सीन व बूस्टर डोज लोगों को दिए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच वैक्सीन से होने वाली साइड इफेक्ट्स की खबरें भी आती रहीं। कुछ लोग शिकायत करते रहे कि उन्हें कोविड वैक्सीन लगने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, लेकिन इन सभी शिकायतों को हर बार भारत सरकार द्वारा खारिज कर दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने आरटीआई (RTI) के एक जवाब में यह स्वीकार किया है, कि कोविड 19 वैक्सीन लगने के बाद लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हुई हैं।

सरकार स्वीकार किए वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स

दरअसल, पुणे के रहने वाले एक व्यवसायी प्रफुल्ल सारदा ने आरटीआई दर्ज की थी, जिसके जरिए उन्होंने यह सवाल पूछा था कि क्या कोविड 19 वैक्सीन से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जिससे मिलने वाले जवाब में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आईसीएमआर के डॉक्टर लियाना सुसान जॉर्ज और सीडीएससीओ के सुशांत सरकार इन वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स का हवाला देते हुए यह स्वीकार किया है कि कोविड 19 वैक्सीन से स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

किस वैक्सीन से कौन सा साइड इफेक्ट

Also Read

More News

कोविशील्ड दुष्प्रभाव (Covishield side effects)

टीके वाली जगह पर लालिमा और छूने पर तीव्र दर्द होना, त्वचा के अन्य हिस्सों पर लाल चकत्ते बनना, बार-बार उल्टी आना, सांस फूलना, पेट में तेज दर्द होना।

कोवोवैक्स दुष्प्रभाव (Covovax side effects)

इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद थकान व कमजोरी महसूस होना, जी मिचलाना, सिर दर्द, तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, ठंड लगना और इंजेक्शन वाली जगह पर तेज खुजली, लालिमा व दर्द होना आदि शामिल हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्पूतनिक वी दुष्प्रभाव (Sputnik v side effects)

इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन होना, तेज बुखार और ठंड लगना, थकान, सिर दर्द, कमजोरी सिर दर्द, भूख न लगना, लिम्फ नोड्स में सूजन होना