Covid-19 Vaccine Side Effects: महाराष्ट्र में कोविडशील्ड का टीका लेने वाले 7 लोग अस्पताल में भर्ती, दिखें ये साइड-इफेक्ट्स

महाराष्ट्र में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें, लोगों को वैक्सीन लेने के बाद  साइड-इफेक्ट्स होते दिखायी दिए। राज्य के अकोला और बुलढाणा जिलों में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज़ लेने वाले 7 लोगों में साइड-इफेक्ट्स देखने को मिले।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 19, 2021 12:59 PM IST

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी स्तर पर चल रहे टीकाकरण (Covid-19 Vaccination Drive in India) के तहत महाराष्ट्र में भी लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए। लेकिन, इस बीच राज्य में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें, लोगों को वैक्सीन लेने के बाद साइड-इफेक्ट्स (Covid-19 Vaccine Side Effects) होते दिखायी दिए। राज्य के अकोला और बुलढाणा जिलों में कोविशील्ड (Covishield  वैक्सीन की पहली डोज़ लेने वाले 7 लोगों में साइड-इफेक्ट्स देखने को मिले।

महाराष्ट्र में कोविड-19 का टीका लेने के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार कोविशील्ड (Covishield) की वैक्सीन लगवाने के अगले दिन 7 लोगों को मांसपेशियों में दर्द (Musles Pain) और बुखार (Fever) होने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।  इस विषय पर स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि,  सभी पीड़ित ठीक हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इन सभी लोगों को शनिवार को कोविशिल्ड टीका लगाया गया था और रविवार को इन्होंने शिकायत की कि इन्हें,  हाथ-पैरों में दर्द और बुखार हो रहा है।

शनिवार को 6 केंद्रों पर हुआ टीकाकण

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शनिवार को महाराष्ट्र में कोवैक्सिन का टीका केवल 6 केंद्रों पर दिया गया था।  इसमें, अमरावती के जिला अस्पताल में 100 लोगों को कोवैक्सी (Covaxin) की खुराक दी गयी। इसी तरह वैक्सीन लेने वालों में यवतमाल जिले के भी लोग शामिल हैं, जहां,  25 लोगों को टीका लेने के बाद निम्न परेशानियां हुईं-

  • बुखार
  • ठंड और कंपकंपी
  • शरीर में दर्द होने
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिर दर्द

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों से भी वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ छोटी-मोटी तकलीफों की शिकायत की। जैसे, अकोला में वैक्सीन लगवाने वाले 18 लोगों को मसल्स पेन हुआ। जबकि, 3 लोगों को तेज़ बुखार तथा सिरदर्द के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ देशभर में हो रहा है वैक्सीनेशन

गौरतलब है कि,  कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड उन 2 टीकों में से एक है जिनके साथ भारत में टीकाकरण आरंभ हुआ है। इस वैक्सीन को  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की लैब में विकसित किया गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के अलावा  देश के विभिन्न हिस्सों से टीकाकरण के 2 दिनों में 2.24 लाख लोगों को वैक्सीन लगायी गयी, जिनमें 447 लोगों में साइड-इफेक्ट्स  देखने को मिले।