
Also Read
Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए जिस वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) का दुनियाभर में इंतज़ार हो रहा है उससे, जुड़ी नित नयी खबरें आ रही हैं। भारत में कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनियल ट्रायल्स और उनके निर्माण की दिशा में भी काम हो रहा है। सीरम इंस्टिट्यूट्स ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने संभावना जतायी है कि साल 2021 के मार्च महीने तक वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी। (Coronavirus Vaccine in India Update)
गौरतलब है कि, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) विश्व की वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कम्पनी है। कम्पनी द्वारा बयान दिया गया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो, मार्च 2021 से लोगों को वैक्सीन लगाना शुरु कर दिया जाएगा। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में फिलहाल, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका (Oxford, AstraZeneca's) द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन के फाइनल फेज़ के ट्रॉयल चल रहे हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, रेगुलेटर्स द्वारा अगर जल्दी अनुमति मिल जाती है तो मार्च 2021 तक भारत के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मिल सकती है। मीडिया से बात करते हुए जाधव ने कहा कि, कोरोना वायरस वैक्सीन पर पूरी गति से रिसर्च किए जा रहे हैं।
बता दें कि, भारत में वैक्सीन के निर्माण में फिलहाल 3 संस्थाओं में क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं। इनमें से 2 कम्पनियों में क्लिनिकल ट्रायल का तीसरा चरण चल रहा है। जबकि, बाकि एक में दूसरे फेज में ट्रायल चल रहे है। वहीं, साथ में कुछ और वैक्सीन्स पर भी देश में काम चल रहा है। (Covid-19 Vaccines Trials in India)
डायबिटीज की इस पॉपुलर दवा से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, बाज़ार से स्टॉक वापस मंगा रही है कम्पनी