
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 7, 2020 10:07 AM IST
As many as 165 countries have joined hands for COVID-19 vaccine global access facility.
Covid-19 Vaccine in India update: भारत में कोविड-19 वैक्सीन बनाने के लिए बहुत अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीन की खोज में दुनियाभर में भी रात-दिन काम चल रहा है। लेकिन, अभी तक किसी वैक्सीन को मरीज़ों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। वैक्सीन्स का फाइनल ट्रायल भी अभी शुरु हो नहीं हो पाया है। हालांकि, हमारे देश की कई कम्पनियों की तरफ से भी दावे किए जा रहे हैं कि वे जल्द ही वैक्सीन का फाइनल ट्रायल पूरा कर लेंगी। (Covid-19 Vaccine in India update in hindi)
इस वक़्त दुनिया भर में कुल 11 कंपनियों द्वारा वैक्सीन तैयार करने की कोशिश चल रही है। ह्यूमन ट्रायल फेज तक पहुंचने वाली इन 11 कंपनियों में से दो कम्पनियां भारत से भी हैं। भारत बायोटेक और जायडस कैडिला ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के सहयोग से वैक्सीन की खोज की है और इन टीकों का ह्यूमन ट्रायल अभी तक नहीं हो सका है।
शनिवार को आईसीएमआर ने दावा किया था कि भारत के स्वंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त तक भारत में कोरोना वैक्सीन तैयार कर लिया जाएगा। लेकिन, आईसीएमआर के इस दावे पर एक्सपर्ट्स के साथ-साथ भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालय ने भी सवाल उठाने शुरु कर दिए। इन एक्सपर्ट्स के अनुसार इतनी जल्दी कोरोना वैक्सीन नहीं बन पाएगी। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भारत में कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े दो अलग-अलग बयान क्यों दिए जा रहे हैं। क्यों विज्ञान मंत्रालय और आईसीएमआर दो अलग-अलग प्रकार के दावे कर रहा है। क्या 15 अगस्त तक भारत कोविड वैक्सीन तैयार नहीं कर पाएगा ?
इस बारे में जानकारी देते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल दुनिया के विभिन्न देशों में 140 वैक्सीन में से 11 वैक्सीन्स ह्यूमन ट्रायल फेज में पहुंचने में सफल हो चुके हैं। लेकिन, इनमें से किसी भी वैक्सीन के 2021 से पहले मरीज़ों के लिए उपलब्ध होने की कोई संभावना नहीं है।
ये 5 हेल्दी फूड्स खाने से फेफड़े बनते हैं मजबूत, लंग्स की बीमारियां भी रहती हैं दूर