इमरजेंसी में कोविड-19 वैक्सीन के प्रयोग के बारे में जल्द लिया जा सकता है फैसला, जानें कहां तक पहुंची तैयारी

गौरतलब है कि सरकार वैक्सीन के इमरजेंसी (Covid-19 Vaccine Emergency Usage) में इस्तेमाल को लेकर गम्भीर है। इस विषय में एक मीटिंग की गयी जिसमें, वैक्सीन की कीमत (Corona Vaccine Price) और इसके उपयोग के अलावा एडवांस खरीद प्रतिबद्धता के विषय पर भी चर्चा की गयी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 23, 2020 9:01 AM IST

Covid-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन के प्रभावी होने और इसके जल्द से जल्दी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराने की कोशिशें दुनियाभर में चल रही हैं। इस बीच सरकार कोरोना वायरस की वैक्सीन के तीसरे फेज के क्लीनिकल टेस्टिंग और नियमित लाइसेंस देने के फैसले पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि सरकार वैक्सीन के इमरजेंसी (Covid-19 Vaccine Emergency Usage) में इस्तेमाल को लेकर गम्भीर है। इस विषय में एक मीटिंग की गयी जिसमें, वैक्सीन की कीमत (Corona Vaccine Price) और इसके उपयोग के अलावा एडवांस खरीद प्रतिबद्धता के विषय पर भी चर्चा की गयी। (Covid-19 Vaccine in India update)

आपात काल में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए हो रही है तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा बनायी गयी वैक्सीन टास्क फोर्स (VTF) इमरजेंसी में वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए मानदंड तैयार करेगी। (Covid-19 Vaccine updates)

दरअसल, फाइजर कम्पनी (Pfizer) ने अमेरिकी नियामकों से उसकी कोविड-19 वैक्सीन्स के इमरजेंसी में इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। जिसके बाद, यह स्थिति सामने आयी है। अमेरिका की एक और बायो-प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना ने बयान दिया है कि, वह भी अगले कुछ सप्ताह में अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (FDA) से आपात काल में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल के अधिक के लिए अपील करेगी। फिलहाल, भारत में कोरोना वायरस के 5 वैक्सीन्स के क्लिनिकल ट्रायल अलग-अलग चरणों में हैं। जहां-

  1. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) फिलहाल ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका (Oxford-AstraZenca) की कोरोना वैक्सीन के फाइनल स्टेज के ट्रायल्स कर रही है।
  2. वहीं, एक और कम्पनी भारत बायोटेक (Bharat Biotec) और आईसीएमआर ने पहले स्वदेशी टीके  कोवैक्सीन (Caovaxin) की तीसरे चरण में टेस्टिंग शुरू कर दी है।
  3. इनके अलावा स्पुतनिक वी. (Sputnik V.) का देश में दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण चल रही है।
  4. इसी तरह, जायडस कैडिला ने देश में तैयार टीके कोवैक्सीन के दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है।
  5. जबकि, डॉ. रेड्डीज लैब रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी. (Sputnik V.)  के क्लिनिकल ट्रायल्स का दूसरा और तीसरा चरण जल्द ही प्रारंभ करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार वैक्सीन टास्क फोर्स ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में दुनियाभर में वैक्सीन्स की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गयी। ताकि, इमरजेसी में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल से जुड़ा सही निर्णय लिया जा सके ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source