Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिहार में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर आरंभ हुई तैयारियां, कोरोना वॉरियर्स को दी जाएगी सबसे पहले वैक्सीन

भारत के  स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित कार्यालयों और विभागों ने भी अपने स्तर पर  वैक्सीन के वितरण और इसके रखरखाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। बिहार राज्य में भी कोरोना वायरस की वैक्सीन आने से पहले उसके वितरण और टीका लेने वालों की सूचि तैयार करने जैसी रणनीतियां बनने लगी हैं। (Covid-19 Vaccine in Bihar update)

बिहार में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर आरंभ हुई तैयारियां, कोरोना वॉरियर्स को दी जाएगी सबसे पहले वैक्सीन

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 3, 2020 9:07 PM IST

Covid-19 Vaccine in Bihar : कोरोना वैक्सीन के आने  की आहट स्पष्ट होती दिखायी दे रही है और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस वैक्सीन के वितरण और इसे लोगों तक पहुंचाने से जुड़ी तैयारियां भी होने लगी हैं। भारत के  स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित कार्यालयों और विभागों ने भी अपने स्तर पर  वैक्सीन के वितरण और इसके रखरखाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। बिहार राज्य में भी कोरोना वायरस की वैक्सीन आने से पहले उसके वितरण और टीका लेने वालों की सूचि तैयार करने जैसी रणनीतियां बनने लगी हैं। (Covid-19 Vaccine in Bihar update)

बिहार में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर आरंभ हुई तैयारियां:

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार के निर्देश पर वैक्सीन उपलब्ध कराने के पूर्व उसके वितरण की व्यवस्था दुरूस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राज्य के स्वास्थ्य विभाग  सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप वैक्सीन के वितरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को पहले कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा बेस बनेगा। इसमें सरकारी के अलावा निजी स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल होंगे, जो कोरोना के इलाज से जुड़े हैं। (Covid-19 Vaccine in Bihar updates in hindi)

Also Read

More News

कोरोना वॉरियर्स को टीका मिलने के बाद ही आएगी लोगों की बारी:

मिली जानकारी के अनुसार, इन कर्मियों को वैक्सीन देने के बाद ही आम आदमी का नंबर आएगा। सरकार के आदेश के बाद बिहार में मेडिकल कॉलेजों से लेकर सभी सरकारी और निजी अस्पतालों का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रदेश के सभी जिलों से सूचना मांगी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

स्वास्थ्य विभाग ने इसके वितरण को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसे व्यवस्थित रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। कहा जा रहा है कि प्रखंड स्तर तक वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गांवों तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। (Covid-19 Vaccine in Bihar update)