
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 1, 2021 10:39 AM IST
बच्चों के लिए अभी नहीं आएगी कोरोना वैक्सीन, अभी करना होगा इतना इंतजार
Covid-19 Vaccine for Children Trials: बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन का लोग उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच फाइज़र (Pfizer) जैसी कम्पनियों को कुछ देशों में बच्चों के लिए ट्राल्यल की मंज़ूरी भी दे दी गयी है। वहीं भारत में भी कोरोना लवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल्स की अनुमति कम्पनियों को मिल चुकी है। लेकिन, भारत की प्रमुख और सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को ट्रायल्स ना करने की सलाह दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी पैनल ने 2-17 वर्ष की उम्र के बच्चों पर कोवावैक्स (Covavax) वैक्सीन के सेकेंड और थर्ड फेज के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति रद्द करने सिफारिश की है। (Covid-19 Vaccine for Children Trials in Hindi)
बता दें कि, सीरम इंस्टिट्यूट ने 28 जून (सोमवार) को भारत की दवा नियामक संस्थ DCGI को आवेदन में 2 से 18 वर्ष की उम्र के 920 बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन , केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की एक्सपर्ट्स के पैनल ने ट्रायल की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पैनल का कहना है कि अभी तक किसी भी देश में कोवावैक्स को मंजूरी नहीं मिली है। इसीलिए, अभी इस विषय में और विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि, सीरम ने अगस्त, 2020 में सीरम इंस्टिट्यूट ने अमेरिका की वैक्सीन निर्माता कम्पनी नोवावैक्स इंक (Novavax Inc) के साथ एक लाइसेंस करार करने पुष्टि की थी। नोवावैक्स द्वारा बनायी गयी कोविड-19 वैक्सीन को भारत में कोवावैक्स नाम से पेश किया गया है। सीरम इंस्टिट्यूट भारत में 'कोविशील्ड' वैक्सीन का प्रॉडक्शन कर रही है।
बता दें कि सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि, " कोवावैक्स में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखने की अच्छी क्षमता है। भविष्य की हमारी पीढ़ियों की सुरक्षा देनेवाली इस वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं और हमें आशा है कि कोवावैक्स सितंबर 2021 तक उपलब्ध हो सकेगी।’’
Ketchup Covid Test: क्या केचअप टेस्ट से सचमुच पता चलता है कोविड-19 का ? जानें इस मिथक के पीछे का सच
Myths About Covid Infection: क्या बर्फ खाने या ठंडा पानी पीने से फैलता है कोविड इंफेक्शन ?