
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 4, 2021 3:15 PM IST
Covid Vaccination: देश में कोरोना की 4 और स्वदेशी वैक्सीन का चल रहा है ट्रायल, स्वीकृति का है इंतजार
Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस की कई वैक्सीन्स को आपातकालीन स्थितियों (Emergency Use of Corona Vaccines) में इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी गयी है। तो वहीं, कुछ देशों में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू भी हो चुका है। अब भारत में भी कोरोना टीकाकरण (Covid-19 Vaccination in India) जल्द शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि कल ही सीरम इंस्टिट्यूट (Serum Institute of India) की कोविशील्ड (COVISHIELD) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा बनायी गयी कोवैक्सीन (Covaxin) को इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए भारत सरकार द्वारा मंज़ूरी दे दी गयी। इसके साथ ही, जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की कोरोना वैक्सीन ‘जाइकोव-डी’ (ZyCoV-D) को थर्ड फेज़ के क्लिनिकल ट्रायल्स को भी अनुमति दे दी गयी। (Covid-19 Vaccine In India)
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय नियामक, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा एक एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिशों के आधार पर सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भारत में आपातकाल में इस्तेमाल के लिए अनुमति दे दी गयी। (Covid-19 Vaccine) मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने टीकाकरण की रणनीति बना ली है। इसमें, विभिन्न पहलुओं के आधार पर प्राथमिकता तय की गयी है और उसी आधार पर देशवासियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। सरकारी एजेंसियों के अनुसार, वैक्सीनेशन से जुड़ीं सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही देश में टीकाकरण से पहले ड्राई रन (Dry Run Vaccination) भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
कोविशील्ड वैक्सीन की निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने वैक्सीन प्राप्त करने वाले, लगभग 24 हजार से ज़्यादा वॉलिंटियर्स से जुड़े डेटा की जांच की। इसमें पाया गया कि, 70.42 फीसदी लोगों पर यह वैक्सीन असरदार रही है। वहीं, भारत में दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल्स में 1,600 लोगों को यह टीका लगाया गया। जिनमें, यह वैक्सीन बहुत प्रभावी पायी गयी।
वहीं, भारत बायोटेक की वैक्सीन की बात करें, तो इसके पहले और दूसरे फेज के ट्रायल्स में 800 से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गयी। अब इस वैक्सीन का तीसरा क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है जिसमें, 22,500 वॉलिंटियर्स के हिस्सा लेने की बात कही गयी है। इस वैक्सीन को भी दवा नियंत्रक द्वारा असरदार और सेफ बताया गया है। (Covid-19 Vaccine In India)