
Also Read
Earlier Russia had claimed to be the first nation to complete human trials for the COVID-19 vaccine.
Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस की वैक्सीन का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है और 12 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी (Covid-19 Infection) से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच फार्मा कम्पनी फाइजर ने उम्मीद जतायी है कि अक्टूबर 2020 की शुरूआत में उसे रेगुलेटरी से अप्रूवल मिल जाएगा और साल के अंत तक कम्पनी कोविड-19 वैक्सीन बाज़ार में उपलब्ध करवा देगी। गौरतलब है कि, फार्मा कम्पनी फाइजर (Pfizer) जर्मनी की दवाइयां बनाने वाली कम्पनी बायोएनटेक के सहयोग से कोविड-19 की वैक्सीन विकसित करने का काम कर रही है। इस वैक्सीन के लिए उसने 100 मिलियन यानि कि 10 करोड़ डोज देने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक सौदा भी किया है। जिसकी कीमत लगभग 2 अरब डॉलर तक आंकी जा रही है।
कम्पनी की तरफ से कहा गया कि, " अगर सबकुछ सही रहा तो" कम्पनी साल के खत्म होने से पहले वैक्सीन के लिए अप्रूवल प्राप्त कर लेगी और साल खत्म होने तक वैक्सीन मरीज़ों के लिए उपलब्ध करायी जा सकेगी। (Covid-19 Vaccine update)
कनेक्टिकट, अमेरिका में आयोजित एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में फाइजर की तरफ से ये बयान दिया गया। जहां कम्पनी के ड्रग सेफ्टी रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन बुखहर्ड ने जानकारी देते हुए कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि इस साल की तीसरी तिमाही में हम एक दवा के साथ अस्पताल सेक्टर में पहुंचेंगे, जो अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को दी जा सकेगी।" उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह दवा जल्द ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही जॉन बुखहर्ड ने अमेरिका निवासियों से वादा भी किया कि कोविड-19 के वैक्सीन के विकास में "सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा"।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वैक्सीन अमेरिकियों को फ्री में लगायी जाएगी। वहीं ऐसी ख़बरे भी हैं कि, अमेरिकी सरकार 500 मिलियन अतिरिक्त डोज़ भी खरीद सकती है। फाइजर और बायोएनटेक ने एक साझा बयान में कहा है कि ,वे साल 2021 खत्म होने तक संभावित रूप से 1.3 बिलियन से अधिक खुराक का उत्पादन कर सकते हैं।
मुंह की सही तरीके से सफाई ना करने से बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, स्टडी में किया गया दावा
Weight Loss Tip: लॉकडाउन में घर बैठने से बढ़ गया है वजन, तो वेट लॉस के लिए करें लहसुन का सेवन ऐसे