Covid-19 Vaccine: इटली ने कोरोना वैक्सीन बनाने का किया दावा, इंसानों की कोशिकाओं पर हुआ सकारात्मक असर

इटली का दावा है कि उनका ये वैक्सीन इंसानों पर भी काम करता है। उन्होंने दावा किया है कि यह दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine ) है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 7, 2020 7:00 PM IST

Covid-19 Vaccine : कोरोना वायरस को लेकर इटली ने घोषणा की है कि उन्होंने कोविड 19 के इलाज के लिए वैक्सीन (Covid-19 Vaccine ) को विकसित कर लिया है। इटली का दावा है कि उनका ये वैक्सीन इंसानों पर भी काम करता है। उन्होंने दावा किया है कि यह दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) है।

अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रोम के हॉस्पिटल ‘स्पैलैंजानी’ में इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया है। चूहों में इस वैक्सीन से एंटीबॉडी (Anti-body) विकसित किए गए हैं। यह एंटीबॉडी वायरस को कोशिकाओं पर हमला करने से रोकती है। बता दें कि इस लैब में इंसानी कोशिकाओं पर किए गए टेस्ट (Covid-19 Vaccine Test) का कोई सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला है।

कोरोना के मरीजों के लिए खतरनाक है कफ सिरप, वैज्ञानिकों का दावा

इटली इसके बावजूद भी दावा कर रहा है कि यह इंसानी कोशिकाओं के लिए भी असरदार है। टैकिज बॉयोटेक ने इस वैक्सीन को विकसित किया है। इटैलियन न्यूज एजेंसी एएनएसए को टैकिज के सीईओ लुईगी ऑरिसिचियो ने बताया, "इटली में बनाई गई वैक्सीन की टेस्टिंग सबसे एडवांस स्टेज में है। इस साल गर्मी के बाद इसका ह्यूमन टेस्ट किया जाएगा।"

अमेरिका और ब्रिटेन के बाद इटली में हुई सबसे ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में हैं। इटली में इस वायरस का भयावह रूप देखा गया है। कोरोना वायरस की वजह से इटली में अब तक 29 हजार 315 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां करीब 2 लाख 13 हजार 13 लोग कोविड 19 से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें अमेरिका और ब्रिटेन में हुई हैं। इसके बाद इटली का स्थान आता है। भारत में भी लगातार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन जारी है। इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

इजराइल ने भी किया था एंटीबॉडी विकसित करने का दावा

इजराइल के रक्षा मंत्री नैफ्टली बेनेट ने भी इससे पहले कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार (Covid-19 Vaccine) करने का दावा किया था। रक्षा मंत्री के अनुसार, इजरायल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च (आईआईबीआर) ने कोरोना वैक्सीन तैयार करने में सफलता हासिल की है। उनके मुताबिक, यह वैक्सीन कोरोना के मरीजों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। रक्षा मंत्री बेनेट ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार यह एंटीबॉडी मोनोक्लोनल तरीके से वायरस पर हमला करती है और वायरस को शरीर के अंदर ही मारने में सक्षम है। हालांकि, उन्होंने इस बात को साफ नहीं किया कि वैक्सीन इंसनों पर ट्रायल किया गया है या नहीं।

पहले से अधिक खतरनाक और संक्रामक हुआ कोरोना वायरस, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों को हो सकता है नुकसान, कोरोना वायरस की लड़ाई में नहीं है 'सिल्वर बुलेट'

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source