... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 19, 2020 7:52 PM IST
सफल हुआ कोरोनावायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, अमेरिकी कंपनी का दावा
Covid-19 Vaccine : कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया का हाल बेहाल कर दिया है। दुनियाभर के लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। वहीं, वैज्ञानिक भी इस बीमारी के इलाज के लिए दवा की खोज में जुटे हुए हैं। अभी तक कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। अब अमेरिका की कंपनी ने कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर दावा किया है कि उनके द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का सफल ह्यूमन ट्रायल (Covid-19 Vaccine) किया गया है। इस दावे के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही कोरोनावायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
अमेरिका में स्थित फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। क्योंकि इस कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि इन्होंने वैक्सीन का 45 लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल किया है, जो सफल भी रहा। इनके मुताबिक, अमेरिका के सिएटल में वॉलेंटियर्स के 8 ग्रुप्स पर ह्यूमन ट्रायल किया। यह परीक्षण जिन लोगों के शरीर पर किया गया है, उनमें इस वैक्सीन के जरिए एंटीबॉडी बन रही हैं, जो वायरस के हमले से लड़ने में सफल साबित हो रही है। मॉडर्ना ने इस बारे में बताया कि ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल के शुरुआती नतीजे पॉजिटिव आए हैं। अब जुलाई में वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।
कंपनी के अनुसार, इस वैक्सीन पर जनवरी से काम चल रहा है। कंपनी इसके डेवलेप (Coronavirus Vaccine) पर अभी भी काम कर रही है। कंपनी ने वैक्सीन के लिए जरूरी जेनेटिक कोड हासिल किए। इसके जरिए इंसानों पर ट्रायल करने का सफर इन्होंने बहुत ही कम दिनों में पूरा कर लिया।
इस ट्रायल में 45 लोगों पर परीक्षण किया गया था। जिन लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया है, उनमें कोरोना के खिलाफ अच्छी प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) को दिखी है। इसी के आधार पर कहा गया है कि वैक्सीन यह वैक्सीन इंसानों के लिए सुरक्षित हो सकती है।
आम वैक्सीन के भी कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं। उसी तरह इस ट्रायल वैक्सीन (Trial Vaccine) के भी कुछ साइड इफेक्ट दिखे हैं, जो ज्यादा गंभीर नहीं बताए जा रहे। कंपनी के अनुसार, वैक्सीन के साइड इफेक्ट (Side Effects of Vaccine) आम लक्षणों की तरह ही थे। जैसे- वैक्सीन लगाने के बाद उसके आस-पास स्किन लाल होना।
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान