Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Death after Covid-19 Vaccination: कोविड-19 संक्रमण की वैक्सीन लगवाने वाले एक व्यक्ति की तेलगांना में मृत्यु हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में मंगलवार को इस स्वास्थ्यकर्मी को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी गयी, और अगले दिन इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि इस स्वास्थकर्मी की मौत का कारण वैक्सीन से संबंधित नहीं है। इस विषय पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक, डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि मृतक स्वास्थ्यकर्मी को कोवला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को लगभग 11.30 बजे कोविड वैक्सीन दी गयी। (Death after Covid-19 Vaccination)
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे, उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे जिला अस्पताल, निर्मल में दाखिल किया गया। अस्पताल द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 5.30 बजे के आसपास इस व्यक्ति ने आखिरी सांसे लीं। अस्पताल के निदेशक ने जानकारी दी कि, , प्रारंभिक निष्कर्षो से यह पता चलता है कि मृत्यु कोविड-19 वैक्सीनेशन के चलते नहीं हुई। ताजा जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।"
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, टीकाकरण की वैक्सीनेशन की वजह से साइड-इफेक्ट्स या एईएफआई की जांच करने के लिए बनायी गयी विशेष समिति इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद यह समिति अपनी रिपोर्ट स्टेट एईएफआई कमिटी को सौंप देगी । जिसके बाद राज्यस्तरीय इकाई केंद्रीय एईएफआई समिति के सानव अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
बता दें कि, देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत 16 जनवरी से होने के साथ ही तेलंगाना राज्य में पब्लिक हेल्थ केयर स्टाफ को भी टीके लगाए गए। अधिकारियाों के अनुसार, वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने के बाद यह वैक्सीन लेने वाले के बाद रिपोर्ट की गयी पहली मौत है।
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, केंद्र और राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले संस्थानों में कार्यरत कुल 51,997 स्वास्थ्य कर्मचारियों को मंगलवार यानि 19 जनवरी को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी गयी। यह टीकाकरण राज्य के 894 केंद्रों पर चलाया गया।राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कहा कि तेलंगाना में तीन दिनों में कुल 69,625 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
स्रोत--आईएएनएस,आरएचए/एएनएम)