
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 24, 2021 5:31 PM IST
COVID-19 vaccination for elderly: देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक बड़ी घोषणा की गयी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार 24 फरवीर को देशव्यापी कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीसरे चरण की घोषणा की। इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा कि, तीसरे चरण के दौरान 1 मार्च 2021 से कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम में 60 साल से अधिक लोगों को मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी। (COVID-19 vaccination for elderly) इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। (Free Covid Vaccine)
बता दें कि, यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद की गयी थी। भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। भारत में होने वाले इस टीकाकरण कार्यक्रम को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कहा जा रहा है। मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जावड़ेकर ने ये बातें कहीं-
बता दें कि, भारत के ड्रग रेगुलेटर ने 3 जनवरी को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institutes of India) द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन कोविशिल्ड (Covishield), और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के स्वदेशी रूप से विकसित कोवैक्सिन (Covaxin) को इमरजेंसी यूज़ के लिए आवश्यक अनुमति दे दी थी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 7 दिनों में देश में कोविड-19 के नये केसेस के सामने आऩे की ख़बरों के बीच 11 लाख से ज़्यादा लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं।
बुधवार को, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 13,742 नए मामले सामने आए। कोविड के कुल मामलों की संख्या 1,10,30,176 हो गई है। पिछले 24 घंटे में बीमारी के कारण 104 मौतें हुईं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1,56,567 तक पहुंच गया है।
(स्रोत --आईएएनएस, एसआरएस/एएनएम)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.