पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले, पॉजिटिविटी रेट 15% के ऊपर

Covid 19 updates: भारत में कोविड-19 के मामले अचानक फिर बढ़ने लगे हैं। स्थिति ये है कि पिछले 24 घंटे में 18,738 मामले आए हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : August 8, 2022 9:59 AM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) जहां लग रहा था कि खत्म होने को है, वहीं अब भारत में इसका ग्राफ दोबारा बढ़ने लगा है। पिछले एक हफ्ते में अचानक से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्थिति ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 से ऊपर मामले आए हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,738 नए कोरोनो के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई है, जबकि एक्टिव मामले बढ़कर 1,34,933 हो गए हैं। इस दौरान डेली पॉजिटिविटी रेट 15.02 और वीकली पॉजिटिविटी रेट 12% पर है।

40 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि कोरोना से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और इस तरह इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5,26,689 हो गई है, जिसमें कि आठ मौतें शामिल हैं।मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.31 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आने वाले त्योहारों को लेकर केंद ने 7 राज्यों को लिखी चिट्ठी

इस हफ्ते से कोरोना के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्ठमी तक बाजारों में भीड़-भाड़ का माहौल होगा। साथ ही आवाजाही भी बहुत ज्यादा रहेगी। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने चिंता जताई है और सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर आने वाले त्योहारों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इनमें दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन राज्यों को चिट्ठी में कहा है कि पिछले एक महीने में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता की बात है।

केंद्र ने ये भी आगाह किया है कि त्योहारों के सीजन में हर बार कोरोना के मामलेतेजी से बढ़ जाते हैं। ऐस में मास गैदरिंग्स होती हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रेवलिंग भी बढ़ जाती है। ऐसे कोरोना हर राज्य में फैल सकता है और इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों को इचित कदम उठाना चाहिए। इसके स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि त्योहारों के भीड़ भाड़ के बीच मास्क लगाना ना भूलें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। इसके साथ ही राज्य टेस्टिंग, ट्रीटमेंट, ट्रैकिंग और वैमसीनैशन में तेजी लाने की कोशिश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source