
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : July 4, 2022 9:29 AM IST
Coronavirus news updates: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार कभी बढ़ती तो कभी घटती नजर आ रही है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो 1.1 लाख कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 16,103 नए कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किए, जिससे कोरोना के मामलों की कुल संख्या 4,35,02,429 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,11,711 हो गए हैं। इसके साथ ही 31 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,25,199 हो गई। इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।
पिछला हफ्ता यानी तकि 27 जून से लेकर 3 जुलाई तक की बात करें तो 1.1 लाख केस आए हैं जो कि 54 प्रतिशत ज्यादा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ केरला में 44 प्रतिशत केस आए हैं। इससे पहले फरवरी में कोरोना के इतने मामले सामने आए थे।
मुंबई में डेली कोरोनावायरसकेस में लगातार गिरावट आ रही है, जो कि एक सुकूनदेह बात है। वहीं, पिछले सात दिनों में सक्रिय रोगियों की संख्या में 44.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। शहर में 3 जुलाई को 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 761 मामले दर्ज किए गए। 9 से 26 जून के बीच, शहर में 12,727 मामले दर्ज किए गए। शहर में औसतन रोजाना 1,818 मामले देखे गए। अगले सप्ताह 27 जून से 3 जुलाई के बीच, कुल 6,609 मामले दर्ज किए गए और दैनिक औसत गिरकर 944 हो गया। पिछले सात दिनों की तुलना में पिछले सप्ताह में दैनिक केसलोएड में 48 प्रतिशत की गिरावट आई।
तमिलनाडु में नए कोरोनोवायरस मामलोंकी संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि मालदीव से लौटे दो लोगों सहित पिछले 24 घंटों में 2,672 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। तमिलनाडु सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में जहां कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई लेकिन एक्टिव मामले तेजी से बढ़े हैं और 14,504 मामले सामने आए हैं। इसमें चेन्नई में 1,072 नए मामले दर्ज किए, इसके बाद चेंगलपेट 373, कोयंबटूर 145, तिरुवल्लुर 131 और तिरुचिरापल्ली 104 जबकि कुछ अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।