Covid-19 Updates: उप्र में बढ़े कोरोना के मरीज, संख्या हुई 234, देश में कुल 3,374 मामले, हो चुकी हैं 77 मौतें

भारत में कोविड-19 (Covid-19 cases in india) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हेल्थ मिस्ट्री के ताजे आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3, 374 है, जिसमें एक्टिव केसेज 3,030, ठीक होने वालों की संख्या 267 और मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 5, 2020 11:02 AM IST

Covid-19 Updates: भारत में कोविड-19 (Covid-19 cases in india) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हेल्थ मिस्ट्री के ताजे आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3, 374 है, जिसमें एक्टिव केसेज 3,030, ठीक होने वालों की संख्या 267 और मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है।

देश (Covid-19 cases in india) के अलग-अलग राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में तेजी से कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित कुल मामले 490, दिल्ली में 445, केरल 306, मध्य प्रदेश 104, राजस्थान 200, तमिलनाडु 485, उत्तर प्रदेश में 234 हो चुकी है। बिहार में भी धीरे-धीरे कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर  32 हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना (covid-19 in UP) का कहरलगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 234 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 58 संक्रमित गौतमबुद्ध नगर में और 44 आगरा में पाए गए हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 234 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 58, आगरा में 44, मेरठ में 25, गजियाबाद में 14, सहारनपुर में 13, कानपुर में 7, शामली और महराजगंज में 6-6, बरेली में भी 6 संक्रमित पाए गए हैं। अब तक प्रदेश के कुल 28 जनपद इस संक्रमण से प्रभावित हो गए हैं।

Kanika kapoor coronavirus case: कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट आई निगेटिव

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि 94 मामले तबलीगी जमात के लोगों से जुड़े हुए भी हैं। विदेशों से आए 57 हजार 963 लोग निगरानी में हैं। इनमें से 41 हजार 506 लोग अपना 28 दिन की निगरानी का समय पूरा कर चुके हैं। इसके साथ ही 'फैसिलिटी क्वारंटाइन' में लोगों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है, क्योंकि सर्विलांस के बाद कंटेनमेंट की बहुत ही आक्रामक रणनीति स्ट्रैटजी अपनाई जा रही है।

बिहार में संक्रमितों की संख्या पहुंची  32

उधर बिहार में भी कोरोनोवायरस संक्रमितों (covid-19 in Bihar) की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। बिहार में शनिवार को एक और व्यक्ति के कोरोनावायरस के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर के नौगछिया निवासी एक व्यक्ति के कोरोनावायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति गत 18 मार्च को ब्रिटेन से अपने घर लौटे थे।

बिहार में अब तक मुंगेर जिला में 7, सिवान में 6, पटना एवं गया में 5-5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय, बेगूसराय, सारण और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Covid-19 Updates : गुजरात में क्वारंटाइन में रहे व्यक्ति ने की खुदकुशी

मुंगेर के रहने वाले एक वायरस संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बिहार में अब तक तक कोरोनावायरस के 2,292 संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है।

इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source