
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 27, 2023 1:11 PM IST
Image credits by: Covid-19
Covid-19 Updated : भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्य रूप से कोरोना के नए सब-वेरिएंट जेएन. 1 के केस देश में काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में इसके नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कर्नाटक में भी जेएन.1 के मामले काफी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बीच कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को 7 दिनों तक अनिवार्य रूप से होम आइसोलेशन में रहना जरूरी है। इसके साथ ही कोरोना के संंपर्क में आए व्यक्तियों की टेस्टिंग भी जरूरी है। यह निर्णय एक कैबिनेट उप-समिति ने लिया है। बता दें कि बीते मंगलवार को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव की अध्यक्षता में बैठक की गई है। इस संबंध में सरकार जल्द ही राज्य में गाइड-लाइंस जारी करेगी।
बता दें कि कर्नाटक राज्य में बीते मंगलवार से प्रतिदिन 5,000 कोविड परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णयों के मुताबिक, होम आइसोलेशन के लिए निजी कंपनियों और सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों को सात दिन की छुट्टी दी जानी चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द रिकवर हो सकें। साथ ही कोरोना के प्रसार को कम किया जा सके।
बता दें कि नया साल आने वाला है, इस दिन लोग नए साल को जमकर सेलेब्रेट करते हैं। नए साल के सेलेब्रेशन और ट्रैवलिंग के लिए किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। लेकिन सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही ध्यान रखें कि अगर आपके घर में किसी व्यक्ति को बुखार, जुकाम या फिर सर्दी की परेशानी है, तो ऐसे में तुरंत अपनी जांच कराएं।
राज्य मृत्यु लेखा परीक्षा समिति कोविड से होने वाली मौतों के अंतर्निहित कारणों का अध्ययन करेगी और उनकी पहचान करेगी और सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करेगी। उप-समिति ने संदिग्ध कोविड मामलों के लिए सीटी स्कैन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इनका उपयोग केवल पुष्ट मामलों के लिए किया जाना चाहिए। इसने डॉ. के रवि की कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिशों के आधार पर ये निर्णय लिए गए हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.