
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 6, 2020 11:07 AM IST
Covid-19 Update in India: देश में कोरोनावायरस से 3,577 संक्रमित, 83 की हो चुकी है मौत।
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus in india) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कोविड-19 से 109 लोगों की मौत (covid-19 Death toll in india) हो चुकी है और 4,067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं। इनमें से 3,666 एक्टिव रूप से पॉजिटिव हैं। देश में बीते 24 घन्टों में 505 मरीज सामने आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 292 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनावायरसका प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 4,067 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 66 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 690 लोग संक्रमित हैं तथा 45 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जहां 571 लोग संक्रमित हैं तथा 5 लोगों की मौत हुई है।
Covid-19 : न्यूयार्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कोविड-19 से संक्रमित हुआ बाघ
इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 503 लोग संक्रमित हैं तथा 7 लोगों की मौत हुई है। केरल में 314 संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 253 लोग संक्रमण के शिकार हैं और वहां किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में 226 और कर्नाटक में 151 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 3 और 4 लोगों की मौत हुई है।
तेलंगाना में 321, मध्य प्रदेश में 104 और गुजरात में 122 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 7, 9 और 11 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 6, पश्चिम बंगाल में तीन, केरल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो तथा बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।