... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : April 5, 2020 6:42 PM IST
Covid-19 Update: आंध्र में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 226, तमिलनाडु में कोविड-19 से अब तक कुल मृतकों की संख्या 5 तक पहुंची
Covid-19 Update: आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस (coronavirus) से संक्रमितों की संख्या रविवार सुबह 9 बजे तक 226 तक पहुंच गई। शुक्रवार 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे के बीच 12 घंटों के दौरान 34 नमूनों को पॉजिटिव पाया गया।
राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकांत अरजा ने कहा कि कुरनूल से अधिकतम पॉजिटिव मामले मिले हैं, जिसकी संख्या 23 है। इसके बाद चित्तूरु में यसत पॉजिटिव मामले आए। ओंगोल और नेल्लोर के दो परिणाम भी रात के दौरान पॉजिटिव आए।
वर्तमान में, राज्य में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले नेल्लोर जिले के हैं, जहां 34 नमूने पॉजिटिव आए हैं। कृष्णा जिले में 28 मामले हैं, इसके बाद कडप्पा और प्रकाशम जिले में 23 मामले पाए गए हैं।
चित्तूरु में 17 मामले हैं, जबकि विशाखापत्तनम और पश्चिम गोदावरी में अब तक 15 मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्वी गोदावरी में 11 और अनंतपुर जिले में 3 पॉजिटिव मामले हैं। विजयनगरम और श्रीकाकुलम एकमात्र ऐसे जिले हैं जिन्होंने किसी भी कोरोनावायरस मामलों की रिपोर्ट नहीं की है।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को राज्य में कोरोनावायरस के प्रसार के लिए लोगों से किसी विशेष समुदाय को दोषी ठहराने से परहेज करने की अपील की थी। उन्होंने राज्य के लोगों से रविवार को अपने घरों में रोशनी बंद करने और मोमबत्तियां, मिट्टी के दीपक या सेल फोन फ्लैश लाइट को रात 9 बजे, 9 मिनट तक के लिए जलाने को कहा।
इस बीच, दिल्ली से लौटने वालों के लिए गए सैंपलों का परीक्षण जारी है और परिणाम अधिकारियों द्वारा प्राप्त किए जाने के बाद जारी किए जाएंगे।
तमिलनाडु में कोरोनोवायरस से रविवार को दो लोगों की मौत हो गई है। इन मामलों के साथ मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, रविवार की सुबह को एक 60 वर्षीय पुरुष ने यहां स्टेनली अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह अस्पताल में 1 अप्रैल से भर्ती था।
दूसरी मौत रामानाथपुरम जिले की है। 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत 2 अप्रैल को ही हो गई थी, हालांकि उनकी मौत का कारण यानी कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि आज हुई है।
वहीं तमिलनाडु में शनिवार को दो कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई थी।
शनिवार तक की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 485 हो गई है। इसमें से सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।