इंफेक्शन से ट्रिगर होने वाला इम्यून रिस्पॉन्स आपके दिमाग के लिए खतरा! दिमाग के इस हिस्से को सबसे ज्यादा नुकसान

एक अध्ययन में पाया गया है कि कोविड से ट्रिगर होने वाला इम्यून रिस्पॉन्स आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। जानिए किस हिस्से को होता है सबसे ज्यादा नुकसान।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 6, 2022 10:37 AM IST

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने एक अध्ययन में कहा है कि कोविड इंफेक्शन से ट्रिगर होने वाला इम्यून रिस्पॉन्स आपके दिमाग की रक्त वहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको न्यूरोलॉजिक्ल परेशानियों का शिकार बना सकता है। ये परेशानी आपको कुछ वक्त के लिए या फिर लंबे वक्त के लिए भी रह सकती है। ब्रेन नाम की पत्रिका में प्रकाशित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिक्ल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक (NINDS) के शोधकर्ताओं के इस अध्ययन में ऐसे नौ लोगों के दिमाग में हुए बदलावों का जिक्र है, जिनकी वायरस के संपर्क में आने के बाद तुरंत मौत हो गई थी।

दिमाग के इस हिस्से को होता है नुकसान

वैज्ञानिकों ने पाया कि वायरस और दूसरे तत्वों के रिस्पॉन्स में इम्यून सिस्टम द्वारा बनाए जाने वाले प्रोटीन यानी के एंटीबॉडी हमारे दिमाग की रक्त वहिकाओंकी कोशिकाओं की लाइनिंग पर हमले में शामिल होता है, जिसकी वजह से सूजन और दिमाग को नुकसान पहुंचता है।

अध्ययन में नकुसान का चला पता

इसी समूह के पहले हुए अध्ययन में ये कहा गया था कि कोविड अभी तक मरीजों के दिमाग में नहीं पाया गया है, इसलिए ये वायरस सीधे हमारे दिमाग को प्रभावित नहीं करता है। NIH का कहना है कि कैसे कोविड हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है इसे समझने से कोविड रोगियों के लिए थेरेपी से जुड़ी सूचनाएं जुटाने में मदद मिल सकती है। ये कोविड रोगियों में न्यूरोलॉजिक्ल लक्षणों का पता लगाने में मदद कर सकती हैं।

दिमाग में होती है ये परेशानियां

अध्ययन के मुख्य लेखक और NINDS के क्लीनिकल निदेशक अविंद्र नाथ का कहना है कि कोविड की वजह से अक्सर रोगियों में न्यूरोलॉजिक्ल जटिलताएं हो जाती हैं लेकिन अभी तक मौजूद पैथोफिजियोलॉजिक्ल प्रक्रिया के बारे में हमें जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मरीजों के दिमाग की ऑटोप्सी की गई थी तो हमें ये पता चला था कि रक्त वहिकाओं को नुकसान पहुंचा था और उनमें सूजन आ गई थी लेकिन हमें इस नुकसान की वजह मालूम नहीं थी।

डॉ. नाथ का कहना है कि इस अध्ययन की वजह से हमें इन मामलों से जुड़ी गहन जानकारियां हासिल हुई हैं।

गलती से होती है ये क्षति

डॉ. नाथ और उनकी टीम ने पाया कि कोविड के रिसपॉन्स में बनने वाली एंटीबॉडी गलती से उन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, जो दिमाग तक जाने वाले रक्त में बैरियर का काम करती हैं। ये बैरियर हमारे दिमाग तक जाने वाले हानिकारक तत्वों को रोकने का काम करते हैं। लेकिन जब ये क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो दिमाग तक हानिकारक तत्व पहुंचते हैं और आप न्यूरोलॉजिक्ल क्षति का शिकार हो जाते हैं।

कोविड रोगियों में स्ट्रोक का कारण

दिमाग की रक्त वहिकाओं में मौजूद एंडोथिलियल कोशिकांओं को होने वाले नुकसान से हमारे खून से प्रोटीन लीक होना शुरू हो जाता है, जिसकी वजह से कोविड रोगियों को रक्तस्त्राव और थक्कों की परेशानी होने लगती है। यही वजह है कि कोविड रोगी को स्ट्रोक होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source