
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2020 8:01 AM IST
कोविड-19 के इलाज में हेपेटाइटिस-सी की दवाइयां हो सकती हैं कारगर, नयी रिसर्च में किया गया दावा
Covid-19 Treatments: कोविड-19 संक्रमण के इलाज के लिए हेपेटाइटिस-सी (Hepatitis C) की दवाइयों के असरदार होने का दावा किया जा रहा है। जिसके बाद शोधकर्ताओं में कोविड-19 के इलाज के लिए नयी उम्मीद जगी है। साइंस जर्नल स्ट्रक्चर (Structure) में प्रकाशित एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। अमेरिका के ऊर्जा विभाग के शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च को पूरा किया। जहां, अध्ययन के दौरान एक्सपर्ट्स ने पाया कि हेपेटाइटिस-सी की दवाइओं की मदद से कोविड-19 का इलाज हो सकता है। दरअसल, इन दवाइयों में एक विशेष प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं। ये एंजाइम्स ह्यूमन सेल्स में कोरोना वायरस की तादाद बढ़ने से रोकने में सक्षम है। (Hepatitis C Drugs for Covid-19 Treatments)
इस रिसर्च को ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी में आयोजित किया। रिसर्च में वैज्ञानिकों को पता चला कि हेपेटाइटिस-सी की दवाइयों से कोरोना वायरस के मुख्य प्रोटीन्ज़ को निष्क्रिय करने में आसानी होती है। यह एक अहम प्रोटीन एंजाम्स हैं, जिन्हें प्रोटीज़ कहा जाता है। प्रोटीज़ कोरोना वायरस की प्रजनन क्षमता बढ़ाता है, जिससे शरीर में कोरोना वायरस की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। रिसर्च में जुटे एक्सपर्ट्स का कहना कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि, उसमें मौजूद प्रोटीज की क्षमता को कम किया जाए। शोधकर्ताओं ने पाया कि, हेपेटाइटिस-सी (Hepatitis C) की दवा सार्स कोवि-2 वायरस प्रोटीज की संख्या बढ़ने से रोकता है। (Hepatitis C Drugs for Covid-19 Treatments)
इस रिसर्च के प्रमुख लेखक डैनियल नेलर के मुताबिक, अभी अमेरिकन फूड एंड ड्रग सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा अनुमोदित ऐसी कोई दवा फिलहाल उपलब्ध नहीं है, जो कोरोना वायरस बढ़ाने वाले प्रोटीज को कम करने में सक्षम हो। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस रिसर्च की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की गयी है कि, हेपेटाइटिस सी की दवाइओं को कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए अच्छे पर्यायों के रूप में देखा जा सकता है या नहीं।
वैक्सीन आ जाने के बाद भी नहीं खत्म होगी कोरोना महामारी, WHO प्रमुख टेड्रोस ने दी चेतावनी