Covid-19 Treatment Latest Update: कोविड-19 के इलाज के लिए पहली ओरल दवा फैबिफ्लू को मंज़ूरी, रेमडेसिविर का भी उत्पादन करेंगी 2 भारतीय कम्पनियां

भारतीय दवा निर्माता कम्पनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals ) ने कोविड-19 के हल्के और मीडियम लक्षणों वाले मरीज़ों के लिए एक दवा की पेशकश की है। इस एंटीवायरल दवा फेविपिरविर को फैबिफ्लू (FabiFlue) ब्रांड नाम से बाज़ार में उपलब्ध कराया जाएगा। मुंबई स्थित इस कम्पनी ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआइ) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की मंज़ूरी मिल चुकी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 21, 2020 10:45 PM IST

Covid-19 Treatment Latest Update: कोविड-19 इंफेक्शन के इलाज (Covid-19 Drug) की दिशा में भारत ने बड़ी कामयाबी पा ली है। दरअसल, भारतीय दवा निर्माता कम्पनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals ) ने कोविड-19 के हल्के और मीडियम लक्षणों वाले मरीज़ों के लिए एक दवा (Covid-19 Drug) की पेशकश की है। इस एंटीवायरल दवा फेविपिराविर (Favipiravir)  को फैबिफ्लू (FabiFlu) ब्रांड नाम से बाज़ार में उपलब्ध कराया जाएगा। मुंबई स्थित इस कम्पनी ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआइ) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की मंज़ूरी मिल चुकी है। कम्पनी के मुताबिक फैबिफ्लू यह मंज़ूरी प्राप्त करने वाली कोविड-19 के इलाज के लिए पहली ओरल फेविपिरविर (Favipiravir)  मेडिसिन है। खास बात यह है कि, यह दवाई तकरीबन 103 रुपये प्रति टैबलेट की कीमत पर दवाई विक्रेताओं से खरीदी जा सकेगी । (Covid-19 Drug and Covid-19 Treatment Latest Update in hindi)

केवल इमरजेंसी में ही दवा के इस्तेमाल की मंज़ूरी (Covid-19 Drug):

हालांकि, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) ने विशिष्ट मेडिकल देखरेख के साथ  केवल इमरजेंसी में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी है। वह भी केवल ऐसे मामलों में जहां मरीज़ हल्के और मॉडरेट लक्षण महसूस कर रहा हो।

वहीं दो और भारतीय कम्पनियों सिप्ला (Cipla) और हेटेरो (Hetero) को भी रेमेडेसिविर (Remdesivir) दवाई के निर्माण और वितरण के लिए अनुमति दी गयी है। लेकिन, इसका प्रयोग केवल अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीज़ों (Covid-19 Patients) को इमरजेंसी में ही किया जा सकता है। हालांकि, रेमेडेसिविर दवाई (Covid-19 Drug) देने से पहले, हरेक मरीज़ से लिखित मंजूरी लेनी ज़रूरी है। शनिवार को यह अनुमति प्रदान की गयी। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल फॉर कोविड-19 के अंतर्गत रेमेडेसिविर (Remedesvir) केवल उन कोविड-19 मरीज़ों को दिया जाएगा जो ऑक्सिजन पर हैं और मॉडरेड स्टेज पर हैं।

International Yoga Day 2020: नरेंद्र मोदी ने कहा प्राणायाम से बढ़ती है इम्यूनिटी, जानें इसके अभ्यास का सही तरीका

Reusable Face Mask: इज़रायल में बना रियूज़ेबल फेस मास्क वायरस को करेगा खत्म, मिलेगी कोविड-19 से दोगुनी सुरक्षा

International Yoga Day 2020: योग से रहते हैं प्रधानमंत्री हमेशा एनर्जेटिक, जानें नरेंद्र मोदी करते हैं किस योगासन का अभ्यास

चीन में आई कोरोना महामारी की सेकेंड वेव, पेइचिंग में मिले नये मामले, जानें क्या हैं कारण

Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source