बच्चों से नहीं फैलता कोविड-19, स्टडी में कहा गया कि स्कूल खोलना है पूरी तरह सुरक्षित

एक हालिया स्टडी में कहा गया कि बच्चों से कोविड-19 संक्रमण एक-दूसरे तक नहीं फैलता। इस स्टडी में कहा गया कि, कोविड-19 संक्रमित एक लड़के के सम्पर्क में  उसके साथ पढ़ने वाले 80 बच्चे आए। लेकिन, उनमें से किसी को भी संक्रमण नहीं हुआ। अब इसी बात को आधार बनाते हुए, यूरोप के कई देशों और जापान में स्कूल खुलने लगे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2020 5:35 PM IST

Covid-19 Transmission:  कोविड-19 का खतरा 10 साल से छोटे बच्चों को बहुत अधिक है। एक्सपर्ट्स के अनुसार छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के कारण, उनके लिए इस इंफेक्शन से सुरक्षित रहना काफी मुश्किल है। इसीलिए, बच्चों को इससे सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन जैसे तरीकों का इस्तेमाल करने की ज़रूरत होती है। लेकिन, एक हालिया स्टडी में कहा गया कि बच्चों से कोविड-19 संक्रमण एक-दूसरे तक नहीं फैलता। इस स्टडी में कहा गया कि, कोविड-19 संक्रमित एक लड़के के सम्पर्क में  उसके साथ पढ़ने वाले 80 बच्चे आए। लेकिन, उनमें से किसी को भी संक्रमण नहीं हुआ।

अब इसी बात को आधार बनाते हुए, यूरोप के कई देशों और जापान में स्कूल खुलने लगे हैं। (Covid-19 Transmission via kids in hindi) इस रिसर्च के निष्कर्षों को जर्नल पीडियाट्रिक्स (journal Pediatrics) में छापी गयी। जो, बच्चों में कोविड-19 ट्रांसमिशन से जुड़ी अन्य 5 स्टडीज़ पर भी आधारित है।

क्या बच्चों से नहीं फैलता कोविड-19?

यूनिवर्सिटी ऑफ वर्मांट्स लार्नर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के पीडियाट्रिक इंफेक्शियस डिज़िज़ स्पेशलिस्ट डॉ. विलियम वी रैस्ज़का का कहना है कि, इस स्टडी के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। अच्छी बात यह है कि बच्चों से कोविड-19 इंफेक्शन नहीं फैलता। डॉ. विलियम के अनुसार, 6 महीनों की रिसर्च के बाद उनके पास ढेर सारा डेटा उपलब्ध है जो,दर्शाता है कि, बच्चों को कोविड-19 का संक्रमण कम हो रहा है और यह उनसे फैल भी कम रहा है। जबकि, बच्चों को होने वाला इंफेक्शन ऐसे वयस्कों की वजह से है, जो सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं कर रहे हैं।

वुहान में बच्चों को हुआ वयस्कों से कोविड-19 इंफेक्शन

इसी तरह चीन में की गयी एक स्टडी में पाया गया कि कोविड-19 की वजह से अस्पताल में दाखिल कराए गए 10 में से 9 बच्चों यह इंफेक्शन वयस्कों से हुआ। जबकि, केवल एक बच्चे में किसी दूसरे बच्चे से ट्रांसमिशन की स्थिति पायी गयी।  इसी तरह एक फ्रेंच स्टडी में कोविड-19 संक्रमित एक बच्चा जो, 80 अन्य बच्चों के सम्पर्क में आया वहां किसी भी बच्चे को इंफेक्शन नहीं हुआ।

इसी तरह  न्यू साउथ वेल्स में हुई एक अन्य स्टडी में 15 विभिन्न स्कूलों में कोविड-19 इंफेक्टेड 9 स्टुडेंट्स और 9 स्टाफ  अन्य 735 छात्रों और 128 स्टाफ के सम्पर्क में आए। इनमें से सेंकेंडरी स्कूल के केवल 2 लोगों को संक्रमण हुआ, जिनमें से एक मामले में वयस्क व्यक्ति से एक बच्चे तक ट्रांसमिशन फैला था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source