कोरोना जांच के मामले में उत्तर प्रदेश आगे, WHO द्वारा तय मानक से 4 गुना अधिक टेस्ट हो रहे हैं रोज़ाना

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से 32 हजार सैंपल की जांच होनी चाहिए, जबकि यहां करीब 4 गुना अधिक नमूनों की  जांच हो रही है। अपर मुख्य सचिव  ने आगे बताया कि WHO के मानक के अनुसार प्रति लाख जनसंख्या पर 14 टेस्ट प्रतिदिन किए जाने चाहिए। इस आधार पर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार 32 हजार टेस्ट प्रतिदिन होने चाहिए। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि निर्धारित मानक से 4 गुणा अधिक टेस्ट प्रदेश में प्रतिदिन किए जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2020 7:01 AM IST

Covid-19 Testing:  उत्तर प्रदेश कोरोना जांच के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) द्वारा तय किए गए  मानको से काफी आगे निकल चुका है।  मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से 32 हजार सैंपल की जांच होनी चाहिए, जबकि यहां करीब 4 गुना अधिक नमूनों की  जांच हो रही है। अपर मुख्य सचिव  ने आगे बताया कि WHO के मानक के अनुसार प्रति लाख जनसंख्या पर 14 टेस्ट प्रतिदिन किए जाने चाहिए। इस आधार पर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार 32 हजार टेस्ट प्रतिदिन होने चाहिए। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि निर्धारित मानक से 4 गुणा अधिक टेस्ट प्रदेश में प्रतिदिन किए जा रहे हैं। (Covid-19 Testing in Uttar Pradesh)

WHO द्वारा तय मानक से 4 गुणा अधिक टेस्ट:

कोविड-19 टेस्टिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य में पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम के मानक को बनाए रखने में लगातार सफल रहा है। गौरतलब है कि 1 अगस्त से 23 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की पॉजिटिविटी दर 4़ 8 प्रतिशत रही है। (Covid-19 Testing update) इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक 1,21,553 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 46,74,620 सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

पॉजिटिविटी दर है स्थिर:

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अगस्त माह में कोरोना मरीजों की पॉजीटिविटी की दर 4.8 प्रतिशत है। फिलहाल  प्रदेश में कोरोना के 49,288  एक्टिव मामले हैं, जिसमें 24,482 मरीज होम आइसोलेशन, 2,134 लोग प्राइवेट हास्पिटल और 269 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में हैं। इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 77,608 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया, जिनमें से 53,126 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1,40,107 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में रिकवरी दर 72़ 82 प्रतिशत है।

सुपरफास्ट ‘स्पुतनिक-5’ वैक्सीन है कितनी सुरक्षित?, WHO ने कहा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होगा स्पष्ट

रूस ने कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी का उत्पादन किया शुरू

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source