Covid-19 Testing: कोविड टेस्टिंग का नया रिकॉर्ड, भारत में 24 घंटेों में 7 लाख से अधिक सैम्पल्स की हुई जांच

मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी  और जारी आंकड़ों के अनुसार,  भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 7 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल अभी तक टोटल 2,41,06,535 सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे में कुल 7,19,364 परीक्षण किए गए, जो कि इसके पिछले दिन के मुकाबले एक लाख से अधिक हैं, जब 5,98,778 परीक्षण किए गए थे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 9, 2020 10:37 PM IST

Covid-19 Testing:  कोरोना वायर महामारी का प्रभाव भारत में बहुत व्यापक तरीके से हुआ है। समय बीतने के साथ कोविड-19 संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है।  इसीलिए, देश में कोविड-19 संक्रमितों का पता लगाने के लिए टेस्टिंग प्रक्रिया में तेज़ी भी अपनाी जा रही है। इसी दिशा में रविवार को भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक अहम जानकारी दी गयी।

मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी  और जारी आंकड़ों के अनुसार,  भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 7 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल अभी तक टोटल 2,41,06,535 सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे में कुल 7,19,364 परीक्षण किए गए, जो कि इसके पिछले दिन के मुकाबले एक लाख से अधिक हैं, जब 5,98,778 परीक्षण किए गए थे। (Covid-19 Testing update in hindi)

24 घंटों में हुई 7 लाख कोविड-19 सैम्पल्स की जांच:

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह से परीक्षण में तेजी से दैनिक आदार पर कोरोना मामलों की संख्या भी बढ़ेगी। हालांकि, राज्यों को व्यापक रूप से ट्रैकिंग, शीघ्र आइसोलेशन और प्रभावी उपचार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है।

इसमें यह भी कहा गया है कि इस तरह के ²ष्टिकोण ने परिणाम दिखाना शुरू कर दिया है और रोगियों के ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ रही है। (Covid-19 Testing)

कोरोना से ठीक होने की दर एक महीने पहले के 48.2 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 68.3 प्रतिशत हो गई है। 6 जून से 8 अगस्त के बीच, रिकवरी दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इस बीच, मंत्रालय द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में कोरोना मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21,53,010 हो गई। पिछले 24 घंटों में 861 मौतों के साथ 64,398 मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या 6,28,747 थी। मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,379 हो गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source