ऑफिस के कर्मचारियों को कराना होगा एंटीजन टेस्ट, 450 रुपए की किट से सिर्फ 30 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

आईसीएमआर के अनुसार, एंटीजन टेस्ट किट (COVID-19 Test) के जरिए जांच ऑन द स्पॉट कराई जा सकती है। साथ ही इस किट से सिर्फ 30 मिनट के अंदर रिजल्ट आ सकता है। एक किट की कीमत 450 रुपए है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 25, 2020 12:11 PM IST

COVID-19 Test : कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना जांच के नियमों का दायरा बढ़ाया। एंटीजन टेस्ट के लिए आईसीएमआर ने सभी राज्यों को इजाजत दे दी। इसके साथ ही आईसीएमआर ने  सभी ऑफिस, हॉस्पिटल्स,और पब्लिक सेक्टर यूनिट को भी रैपिड एंटीजन टेस्ट (COVID-19 Test) कराने की सलाह दी है। अपने गाइडलाइन में आईसीएमआर ने हर कंटेनमेंट जोन में मौजूद सरकारी-प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट लैब को यह जांच उपलब्ध कराने की बात कही।

आईसीएमआर के अनुसार, एंटीजन टेस्ट किट (COVID-19 Test) के जरिए जांच ऑन द स्पॉट कराई जा सकती है। साथ ही इस किट से सिर्फ 30 मिनट के अंदर रिजल्ट आ सकता है। एक किट की कीमत 450 रुपए है। वहीं, अगर किसी कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) संदिग्ध व्यक्ति का कोरोना टेस्ट निगेटिव आता है, तो उस व्यक्ति की आरटी-पीसीआर टेस्ट की जाएगी।

लोगों के मन से डर को दूर करेगा यह टेस्ट

एंटीजन जांच इसलिए कराई जा रही है, ताकि समय रहते पता चल सके कि व्यक्ति पहले कभी कोरोना का संक्रमण हुआ है या नहीं।

आईसीएमआर द्वारा जारी निर्देश में लिखा है- "सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, ऑफिस व पब्लिक सेक्टर यूनिट को सलाह दी जाती है कि वे एंटीजन टेस्ट कराएं। यह जांच स्वास्थ्य कर्मियों और ऑफिस कर्मचारियों के मन से डर और बेचैनी को दूरी करेगी।"

कहां होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट? 

  • सभी सेंट्रल-स्टेट गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में।
  • राज्य सरकार द्वारा चिन्हित कंटेनमेंट जोन में।
  • नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर लैबोरेट्रीज से मान्यता प्राप्त प्राइवेट लैब में।
  • आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग लैब में।
  • नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर से मान्यता प्राप्त प्राइवेट हॉस्पिटल्स में।

किन लोगों को कराना होगा टेस्ट?

आईसीएमआर के अनुसार, कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण दिखने पर एंटीजन किट का इस्तेमाल किया जाएगा।

निर्देशानुसार, ऐसे व्यक्ति जिसमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं और वे संक्रमित मरीजों से मिले हैं, उनका टेस्ट होना चाहिए। इसके साथ ही हॉस्पिटल्स में भर्ती हुए कीमोथैरेपी और ट्रांसप्लांट के मरीज और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की भी जांच होनी चाहिए।

साउथ कोरिया ने तैयार की है ये किट

इस जांच के रिजल्ट को आंखों से देखा जा सकता है। कोरोना के संक्रमण का पता लगाने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है। साउथ कोरिया की कम्पनी एसडी बायोसेंसर ने नई एंटीजन किट को विकसित किया है। आईसीएमआर और एम्स द्वारा किट की जांच करने की क्षमता को परखा जा चुका है।

क्या विटामिन डी कोरोनावायरस के संक्रमण को करता है प्रभावित? इन डायट से करें इसकी पूर्ति

दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, होम आइसोलेशन में कोरोना रोगियों को देगी ऑक्सी पल्स मीटर और ऑक्सीजन की सुविधा

New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source