Covid-19 Symptoms: सूंघने की क्षमता कम होना है कोविड-19 का सबसे बड़ा लक्षण, नयी रिसर्च का दावा

कोरोना वायरस के लक्षणों से जुड़ी एक बड़ी बात शोधकर्ताओं ने कही है। इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सूंघने की क्षमता कम होना (Loss of Smell)  कोविड-19 संक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण है। (Covid-19 Symptoms)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 25, 2021 1:31 PM IST

Covid-19 Symptoms:  कोरोना वायरस संक्रमण संक्रामक और जानलेवा है। अब तक दुनिया भर में 21 लाख लोगों की जान इस संक्रमण के चलते जा चुकी है। एहतियात और सावधानी ही  कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षा का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण तरीका है। इसीलिए, कोविड-19 के लक्षणों (Covid-19 Symptoms) की समय पर पहचान और उनका इलाज महत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस के लक्षणों से जुड़ी एक बड़ी बात शोधकर्ताओं ने कही है। इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सूंघने की क्षमता कम होना (Loss of Smell)  कोविड-19 संक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण है।

हालांकि, डॉक्टर्स ने कई ऐसी समस्याओं की सूचि जारी की है जिन्हें कोराना वायरस संक्रमण का लक्षण (Symptoms of Coronavirus Infection) हो सकती हैं। लेकिन, इस नयी स्टडी का दावा है कि गंध और स्वाद ना समझ पाना कोविड संक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण और सटीक लक्षण है।

सूंघने की क्षमता कम होना (Loss of Smell)  है कोविड-19 का सबसे बड़ा लक्षण

गौरतलब है कि, कोरोना वायरस महामारी का पहला केस नवंबर 2019 में सामने आया था।लेकिन, अब भी वैश्विक स्तर पर इस महामारी का प्रकोप जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर नें लगभग 9 करोड़ और 80 लाख लोग अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं भारत में भी करोड़ों  लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। अब चूंकि भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है लेकिन, अभी भी खतरा टला नहीं है। कोरोना वायरस के म्यूटेशन के कारण अलग-अलग देशों में कोविड-19 केसेस में अचानक से ब़ढ़ोतरी होते दिखायी देती रहती है।

इस रिसर्च का आयोजन डेनमार्क की आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की। इस रिसर्च के परिणाम साइंस जर्नल केमिकल सेंस में प्रकाशित किए गए।  इस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अपने आस-पास मौजूद चीज़ों का  गंध और स्वाद समझ नहीं आ रहा है तो उसे इन लक्षणों को गम्भीरता से लेना चाहिए। क्योंकि, कोविड-19 संक्रमित कुछ लोगों में संक्रमण के लक्षणों के तौर पर केवल यही 2 समस्याएं ही दिखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source