केंद्र ने कहा, स्पुतनिक-वी वैक्सीन के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत शुरू

रूस द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' (Covid-19 Sputnik-V) को लेकर भारत और रूस में बातचीत चल रही है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 26, 2020 12:18 AM IST

रूस (Russia) द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' (Covid-19 Sputnik-V) को लेकर भारत और रूस में बातचीत चल रही है। केंद्र ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अभी कुछ प्रारंभिक जानकारी साझा की गई है और भारत में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 'स्पुतनिक-वी' वैक्सीन को गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ मिलकर तैयार किया है। 'स्पुतनिक-वी' को 11 अगस्त को पंजीकृत किया गया था। वैक्सीन पर सहयोग के लिए फिलहाल भारत और रूस के बीच बातचीत चल रही है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के सचिव राजेश भूषण ने कहा, "जहां तक स्पुतनिक-वी वैक्सीन (Covid-19 Sputnik-V) का संबंध है, भारत और रूस संचार में हैं, कुछ प्रारंभिक जानकारी साझा की गई है और कुछ विस्तृत जानकारी का इंतजार है।"

हाल ही में आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा था कि रूस द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिए रूस, भारत के साथ साझेदारी करना चाहता है। इस बीच, भारत में भी तीन वैक्सीन परीक्षण (Corona vaccine in India) के उन्नत चरणों में हैं।

गौरतलब है कि रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पुतनिक-वी (Russia corona Vaccine Sputnik-V) के नाम पर है।

सुपरफास्ट ‘स्पुतनिक-5’ वैक्सीन है कितनी सुरक्षित?, WHO ने कहा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होगा स्पष्ट

रूस ने कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी का उत्पादन किया शुरू

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source