न्यूजीलैंड में 5वें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं, पूरे किए कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के 100 दिन

न्यूजीलैंड में लगातार पांचवें दिन  कोविड-19 का कोई नया केस सामने नहीं आया है।  बता दें कि, सोमवार 10 अगस्त को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके साथ ही देश के सभी आईसोलेशन और क्वारंटाइन सुविधालयों में सक्रिय मामलों की संख्या 21 पर ही ठहरी रही। यह जानकारी न्यूज़ीलै़ंड के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 11, 2020 12:10 AM IST

Covid-19 Spread: कोरोना वायरस महामारी ने जहां दुनियाभर में कई लोगों की जान ले ली है। वहीं, न्यूजीलैंड में यह महामारी काबू में आने के आसार नज़र आ रहा है। स्थानीय मीडिया और संस्थाओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड में लगातार पांचवें दिन  कोविड-19 का कोई नया केस सामने नहीं आया है।  बता दें कि, सोमवार 10 अगस्त को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके साथ ही देश के सभी आईसोलेशन और क्वारंटाइन सुविधालयों में सक्रिय मामलों की संख्या 21 पर ही ठहरी रही। यह जानकारी न्यूज़ीलै़ंड के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी । (Coronavirus Spread in New Zealand)

न्यूज़ीलैंड में जल्द खत्म हो सकता है कोरोना का प्रभाव:

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की की रिपोर्ट के अनुसार, किसी अज्ञात स्त्रोत से कोविड-19 के फैलने का अंतिम मामला सामने आए 101 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है।  वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान देते हुए जानकारी साझा की और कहा कि, दो अन्य मामलों के ठीक होने की सूचना मिली है। ऐसे में प्रबंधित आईसोलेशन सुविधालयों में कोविड-19 के अब केवल 21 एक्टिव केसेस हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय से न्यूजीलैंड में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,219 पर स्थिर है। मंत्रालय ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में घातक वायरस के लिए अस्पताल स्तर की देखभाल की आवश्यकता नहीं है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के इस बयान में कहा गया, "हमने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बिना 100 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में कोई बिना पहचान वाले कम्यूनिटी ट्रांसमिशन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट एक सर्वोत्तम तरीका है। हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।"

बता दें कि न्यूजीलैंड में  कोरोना वायरस महामारी के चलते अब तक 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती, ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी

 जन्माष्टमी में कर रहे हैं उपवास, तो व्रत के दौरान फॉलो करें ये डायट टिप्स

 डब्लूएचओ ने दी चेतावनी, कोविड-19 वैक्सीन कोई जादुई की गोली नहीं, जो कोरोना का पलक झपकते कर देगी सफाया

इस केंद्रीय मंत्री ने पापड़ से कोरोना को दूर भगाने का किया था दावा, अब खुद हुए कोविड-19 पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

बेली फैट होगा कुछ ही दिनों में कम, पीएं काली मिर्च की चाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source