
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 1, 2020 9:04 PM IST
दिल्ली में टूटा कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 8,593 नए मामले
Covid-19 Spread Indoors: कोरोना वायरस संक्रमण जहां घर के बाहर फैलता है वहीं, घर के अंदर भी फैलता हैं। एक नयी रिसर्च में ऐसा पाया गया कि घर के अंदर कोरोना वायरस का प्रसार बहुत अधिक तेज़ी से होता है। इसीलिए इस वजह से घर में एक साथ रहने वाले लोगों को एक-दूसरे से इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। (Covid-19 Spread Risk Indoors) इस स्टडी के परिणाम जर्नल मॉर्बिडिटी एंड मॉर्टेलिटी नामक साप्ताहिक में प्रकाशित किए गए।
रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 101 घरों पर ध्यान दिया। जहां, उन्होंने पाया कि, घर के अंदर संक्रमण बहुत तेज़ी से फैलता है। खासकर, कोविड-19 संक्रमित लोगों के साथ रहने वाले लोगों में से तकरीबन 51 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 संक्रमण हो गया। इस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रिसर्च के दौरान जो बातें देखने को मिलीं उसके अनुसार, अगर घर में कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति होता है तो, उससे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना फैलने का रिस्क बहुत अधिक होता है। सबसे अधिक चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण का खतरा बड़ों और बच्चों को समान रूप से रहता है।
स्टडी के दौरान रिसर्चर्स को कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें पता चलीं, जो इस प्रकार हैं-