कोरोना वायरस की वजह से पुरुषों में कम हो सकता है टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने इस बात की चिंता व्यक्त की है कि, जिन पुरुषों को कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 (SARS Cov-2) का इंफेक्शन होता है उनमें  टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स (Testosterone Hormones ) का लेवल कम हो सकता है। हार्मोन के स्तर में ज्यादा गिरावट होने पर रोगी की हालात गंभीर हो सकती है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2020 8:01 AM IST

Covid-19 Side Effects:  कोविड-19 इंफेक्शन का लोगों की सेक्सुअल हेल्थ पर भी पड़ता है। साइंटिस्ट का कहना है कि कोविड-19 इंफेक्शन पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स (Testosterone) के स्तर को नुकसान पहुंचा सकता है। कोरोना वायरस के साइड- इफेक्ट्स (Covid-19 Side Effects) के बारे में इन दिनों कई रिसर्च और स्टडीज़ सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने इस बात की चिंता व्यक्त की है कि, जिन पुरुषों को कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 (SARS Cov-2) का इंफेक्शन होता है उनमें  टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स (Testosterone Hormones ) का लेवल कम हो सकता है। हार्मोन के स्तर में ज्यादा गिरावट होने पर रोगी की हालात गंभीर हो सकती है।

कोरोना वायरस की वजह से कम हो सकता है पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स:

यह रिसर्च पेपर द एजिंग माले जर्नल में प्रकाशित किया गया। इस रिसर्च पेपर में कहा गया कि, कोरोना वायरस की वजह से जब पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन लेवल गिरने लगता है तो, स्थिति गम्भीर हो जाती है। इसके चलते कई बार आईसीयू में भर्ती होने की नौबत भी आ सकती है।

इस रिसर्च को आयोजित करने वाले मेर्सिन यूनिवर्सिटी में यूरोलॉजी प्रोफेसर सेलाहिटिन सियान के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में लो टेस्टोस्टेरॉन लेवल की स्थिति पहले ही खतरनाक होने की आशंका जतायी जा चुकी है। अब इस नये रिसर्च से यह स्पष्ट हो गया कि कोविड-19 की वजह से टेस्टोस्टेरॉन का लेवल कम हो जाता है।  (Covid-19 and Low Testosterone)

क्या कहती है रिसर्च:

इस रिसर्च के अनुसार, कोविड-19 की वजह जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन लोगों में कोविड-19 के ज़िंदा मरीज़ों की तुलना में  टेस्टोस्टेरॉन लेवल काफी लो था। दरअसल, टेस्टोस्टेरॉन रेस्पेरेटरी सिस्टम से जुड़े होते हैं। इसीलिए, कोविड-19 और टेस्टोस्टेरॉन लेवल एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।  (Low Testosterone Reasons)

अध्ययन के दौरान साइंटिस्ट ने पाया कि कोरोना इंफेक्टेड महिलाओं की बजाय पुरुषों में इंफेक्शन काफी ज़्यादा गम्भीर पाया गया। ऐसे में, टेस्टोस्टेरॉन बेस्ड ट्रीटमेंट्स की मदद से कोविड-19 इंफेक्शन के इलाज में भी मदद हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source