तेलंगाना राज्य में आ सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी चेतावनी

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी।  लेकिन, सबसे चिंताजनक बात है राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी चेतावनी जिसके अनुसार, तेलंगाना राज्य में कोरोनावायरस  महामारी की दूसरी लहर आ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 29, 2020 6:05 PM IST

Coronavirus Second Wave: तेलंगाना राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,504 नए मामले (Coronavirus cases in Telangana) सामने आए। इन नये मामलों के जुड़ने के बाद अब राज्य में  कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,35,656 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी।  लेकिन, सबसे चिंताजनक बात है राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी चेतावनी जिसके अनुसार, तेलंगाना राज्य में कोरोनावायरस  महामारी की दूसरी लहर आ सकती है। (Coronavirus Second Wave in Telagana)

तेलंगाना राज्य में आ सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave):

अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना ही एकमात्र उपाय है।  अगर लोगों ने सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया तो महामारी (Second Wave of Coronavirus) की दूसरी लहर आ सकती  है। अधिकारियों ने कहा कि  लोगों को यह समझना ज़रूरी है कि  महामारी कहीं गयी नहीं है, और लोगों ने अगर सावधानी नहीं बरती, लापरवाही बरतते रहे तो फिर से संक्रमण के  मामले बढ़ सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस बढ़ने की आशंका कई बार जाहिर की जा चुकी है। ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशंका जताई कि अगले 2-3 तीन महीने काफी अहम हैं और इस बीच लोग पूरी सावधानी बरतें। ताकि, संक्रमण से बचा जा सकता है।

तेलंगाना राज्य में कोरोना के 1500 नए मामले दर्ज :

  • अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 5 और लोगों की मृत्यु हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,324 हो गई।
  • राज्य में मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 फीसदी है।
  • पिछले 24 घंटों में 1,436 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,16,353 हो गई।
  • राज्य में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत 90.9 प्रतिशत के मुकाबले 91.80 प्रतिशत है। तेलंगाना में फिलहाल 17,979 एक्टिव मामले हैं जिसमें से 14,938 होम क्वारंटीन में हैं।
  • पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद ग्रेटर हैदराबाद में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। यहां एक दिन में 288 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी (118), रंगारेड्डी (115) जिलों का स्थान है।