
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 3, 2023 9:30 AM IST
कई देशों में कोविड 19 फिर से तेजी से फैलने लगा है, जिसमें चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों में कोरोना की स्थिति पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा हैइ। ऐसे में भारत भी अपनी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहता है। सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और पूरी कोशिश की जा रही है कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की अच्छे से जांच की जाए। अब सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक नया कानून बनाया गया है और कुछ निश्चित देशों से आने वाले लोगों के लिए सरकार ने RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के अनुसार यात्रा करने से लगभग 72 घंटे पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी है।
चीन, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए ये नियम बनाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव लव अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दी है।
इन 6 देशों आने वाले व्यक्तियों के लिए आरटी-पीसीआर की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि इन देशों से आने वाला व्यक्ति भारत या फिर किसी भी देश का हो और देश के किसी भी एयरपोर्ट पर आ रहा हो, सभी के लिए समान नियम है।
रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से निर्देश जारी हुए हैं कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एयर सुविधा पोर्टल शुरू किया गया है, जिसपर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की डिटेल्स देनी होंगी। इन 6 देशों से भारत में आने वाले यात्रियों को अपने RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट इस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
दुनिया के कई देशो की तरह भारत में भी फिर से कोरोना की लहर आने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में कोविड 19 के मामले पहले की तुलना में 25 फीसदी बढ़ चुके हैं, जो एक खतरे का संकेत है। खतरे की बात यह है कि भारत में ऑमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XBB.1.5 के मामले भी बढ़ने लगे हैं। देश में लगातार दूसरे सप्ताह से यह इजाफा देखने को मिल रहा है।