
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2022 10:46 AM IST
Odisha State Govt Lifts Covid-19 restrictions: कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी और महामारी से जुड़ी स्थिति में लगातार सुधार आते देख अब ओडिशा राज्य में कोविड-19 संक्रमण से जुड़े सभी प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल्स को हटा लिया गया है।ओडिशा की राज्य सरकार (Odisha government) ने साल 2020 से लागू किए गए सभी कोविड प्रतिबंधों को शनिवार को हटा दिया। बता दें कि कोरोना महामारी की भारत में शुरूआत के बाद से ही ये पाबंदियां लगायी गयीं थीं। ( COVID-19 restrictions comes to an end in Odisha)
राज्य सरकार की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया कि, किसी जगह पर भीड़ बढ़ाना या सामूहिक रूप से इकट्ठा ( large gatherings) होने और कोविड मास्क पहनने (wearing of masks in public places) जैसे नियमों का पालन अब करना अनिवार्य नहीं होगा। इसी तरह खुली जगह पर थूकने वाले लोगों पर लगाया जाने वाला जुर्माना अब कोविड से पहले वाली स्थिति और नियमों के आधार पर वसूला जाएगा। इसका अर्थ है कि कोरोना महामारी के दौरान बढ़ायी गयी जुर्माने की रकम अब कम कर दी जाएगी।
ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य विभाग (The Health and Family Welfare Department ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, पिछले कई महीनों में राज्य में कोविड-19 संक्रण से जुड़े मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है और इसी को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद समय-समय पर संशोधित ओडिशा कोविड-19 विनियम, 2020 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का फैसला किया है।
हालांकि, सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर लोगों को कोविड के नियमों (Covid-19 retractions) का पालन करना होगा। राज्य के नागरिकों से अपील की गयी हे कि वे स्थिति के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग(social distancing) और कोविड मास्क पहनने (Covid Mask) जैसे नियमों का पालन खुद करें।
(आईएएनएस)