
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 25, 2020 11:30 AM IST
हांगकांग में शख्स को दूसरी बार हुआ कोविड-19 इंफेक्शन ।
Covid-19 Reinfection: कोविड-19 इंफेक्शन को लेकर कुछ दिनों से चर्चा तेज़ है कि क्या एक बार कोविड-19 इंफेक्शन से उबर चुके व्यक्ति को दोबारा यह संक्रमण हो सकता है। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। हांगकांग में एक व्यक्ति को दोबारा कोविड-19 होने का मामला पता चला है। हांगकांग के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है उनके पास कोविड-19 से दोबारा संक्रमित हुए व्यक्ति का एक प्रमाणित मामला है। गौरतलब है कि इससे पहले चीन में भी इस तरह का एक केस सामने आ चुका है। (Covid-19 Reinfection)
वही दूसरी तरफ हांगकांग के वैज्ञानिकों के इस दावे पर बोलते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा कि, अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि कोविड रिइंफेक्शन हो सकता है या नहीं। हांगकांग और चीन के मामलों के आधार पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
कुछ दिन पहले ही चीन द्वारा उनकी एक महिला और एक पुरुष नागरिक के 6 महीनों के अंदग दोबारा संक्रमित हो जाने की बात कही गयी थी। हांगकांग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 30 वर्ष से अधिक उम्र के इस व्यक्ति को लगभग 4 महीने पहले कोरोना वायरस हुआ था।
हांगकांग को साइंटिस्ट्स का कहना है कि, वायरस के जीनोम में 2 बातें बिल्कुल नयी हैं और यह कोविड-19 के रिइंफेक्शन का दुनिया का पहला केस है। (Covid-19 Reinfection in Hong Kong)
दूसरी बार कोविड होने के दावे पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक ही तरह का इंफेक्शन दोबारा होना एक बहुत ही दुर्लभ बात होगी। ज़रूरी नहीं कि यह रिइंफेक्शन गम्भीर हो। हांगकांग यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि दोबारा इंफेक्टेड व्यक्ति को 14 दिनों तक अस्पताल में रखा गया था और ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। लेकिन, एक यात्रा की शुरुआत से पहले एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान इस व्यक्ति को दोबारा कोविड इंफेक्टेड होने की बात पता चली। हालांकि, इस व्यक्ति में इंफेक्शन के लक्षण नहीं दिखायी दे रहे।
मुंबई में कोविड-19 संक्रमित महिला का हुआ गर्भपात, प्लेसेंटा से पहुंचा भ्रूण तक वायरस
संक्रमित मां के दूध से होगा मरीजों का इलाज, 30 महिलाओं में मिली एंटीबॉडी
प्रेगनेंसी में म्यूज़िक सुनें, बच्चे का होगा तेज़ विकास, जानें संगीत सुनने के अन्य फायदे
5 फूड्स जिनसे मिलती है दमकती त्वचा, ग्लोइंग स्किन के लिए रोज़ करें सेवन