
Also Read
कोविड-19 की चपेट में आ चुकी है दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी, WHO ने दिया बयान
Covid-19 Pandemic: कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनिया भर में स्थिति कितनी विकराल है, इस बात का अंदाज़ा WHO के ताज़ा बयान से लगाया जा सकता है। जिसमें, कहा गया है कि दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस की चपेट में आ गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने अपने एक बयान में कहा कि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित है। (Covid-19 Pandemic)
सोमवार को इस बारे में बात करते हुए WHO के शीर्ष इमरजेंसी एक्सपर्ट माइक रायन ने कहा, "फिलहाल हमारा सर्वश्रेष्ठ अनुमान यही बताता है कि ग्लोबल पॉप्युलेशन का लगभग 10 फीसदी हिस्सा इस महामारी की चपेट में आ सकता है। हालांकि, संक्रमण का खतरा अलग-अलग देशों में अलग स्तर पर है। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति अलग होती है, वहीं संक्रमण फैलने का ख़तरा समूहों पर भी निर्भर होता है। लेकिन, यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि, दुनिया के ज्यादातर लोगों को कोविड-19 का खतरा है।" (Covid-19 Pandemic Global Risk)
अपने बयान में माइक रायन आगे कहा कि वैश्विक आबादी अभी बहुत ही मुश्किल दौर से गुज़र रही है , क्योंकि कोरोना वायरस बीमारी का प्रसार लगातार हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने विश्व आर्थिक मंच की एक रिपोर्ट का उल्लेख भी किया। जिसके हवाले से रायन ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जबकि, पूरे यूरोप में बीमारी से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है, तो वहीं, पूर्वी भूमध्य क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है।
रायन डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड को संबोधित कर रहे थे, जहां अमेरिका ने प्रकोप के बारे में सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने को लेकर नाकाम रहने पर चीन पर कटाक्ष किया। विश्व स्वास्थ्य ने चीन को ओरिजिन की जांच के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन में भाग लेने के लिए विशेषज्ञों की एक सूची चीनी अधिकारियों को विचार करने के लिए सौंपी है। अमेरिका के सहायक स्वास्थ्य सचिव ब्रेट गिरोइर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों को नियमित रूप से और समय पर अपडेट मिले।
वहीं, जर्मनी ने यूरोपीय संघ के विषय में बोलते हुए कहा कि एक्सपर्ट्स मिशन को जल्द ही तैनात किया जाना चाहिए। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने भी तेज़ गति से से जांच का समर्थन किया।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 72,049 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 67,57,131 हो गई है। इसी दौरान यहां कोविड-19 से 986 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। कुल मामलों में से 9,07,883 फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 57,44,693 लोग इससे उबर चुके हैं। अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,04,555 हो गई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 85.02 प्रतिश्त तक पहुंच गई है और मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है।