hamburger icon
A
Read in English

कोविड-19 की 'दूसरी लहर' से बचने के लिए अमेरिका की तैयारी है ऐसी, न्यूयॉर्क गवर्नर ने बनायी विशेष रणनीति

अमेरिका दुनियाभर में कोविड-19 मामलों के लिहाज से पहले स्थान पर है। ऐसे में कोरोना महामारी से अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका भी योजनाएं बना रहा है। अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य (New York)  के गवर्नर एंड्रयू कुओमो (Gov. Andrew Cuomo) ने इसके लिए एक विशेष योजना बनायी है। गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने मीडिया से बात करते हुए बताया राज्य में सर्दियों के मौसम में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उनके क्षेत्र के एक-एक ब्लॉक को टारगेट किया जाएगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 18, 2020 10:14 PM IST

Coronavirus Outbreak: दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की चिंता भी बढ़ती जा रही है। अलग-अलग देशों के एक्सपर्ट्स ने भविष्यवाणी की है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर सर्दियों के मौसम में आएगी। ज़ाहिर है इस जानलेवा वायरस से बचने के प्रयासों में भी इसी वजह से तेज़ी आ रही है।

अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी कोरोना वायरस महामारी ने बहुत अधिक प्रभावित किया है। गौरतलब है कि अमेरिका दुनियाभर में कोविड-19 मामलों के लिहाज से पहले स्थान पर है। ऐसे में कोरोना महामारी से अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका भी योजनाएं बना रहा है। अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य (New York)  के गवर्नर एंड्रयू कुओमो (Gov. Andrew Cuomo) ने इसके लिए एक विशेष योजना बनायी है। गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने मीडिया से बात करते हुए बताया राज्य में सर्दियों के मौसम में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उनके क्षेत्र के एक-एक ब्लॉक को टारगेट किया जाएगा।

न्यूयॉर्क कोविड-19 स्प्रेड रोकने के लिए ब्लॉक बाई ब्लॉक रणनीति अपनाएगा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुओमो ने शनिवार ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया कि, आप लक्षित क्षेत्र पर कड़ी नज़र रखें और इसे क्षेत्र के भीतर तक ही सीमित रखें। इससे, किसी और को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस बाबत समाचार एजेंसी आईएएनएन के अनुसार, गवर्नर ने यह भी कहा है कि, इस तरह के दृष्टिकोण से क्षेत्र में कारोबार, दुकानों और रोजगार के अन्य माध्यमों को फिर से खोलने की अनुमति भी दी जाएगा। ताकि, ब्लॉक स्तर पर क्लस्टर को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से राज्य को यह समझने में मदद होगी कि नये मामले कहां से आ रहे हैं, या फिर किस व्यवसाय या स्थान से कोविड-19 संक्रमण का प्रसार करने का माध्यम बन रहे हैं।

टेस्टिंग में होगा इजाफा:

गवर्नर ने यह भी कहा कि, जब एक बार अत्यधिक संक्रमण वाले ब्लॉक्स की जानकारी मिल जाएगी, तो वहां टेस्टिंग भी तेज़ी से और सख्ती के साथ की जाए सकेगी, जिससे संक्रमण को और फैलने से रोका जा सकेगा। बता दें, कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को गवर्नर के इन प्रयासों के बारे में लिखते हुए कहा कि, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स इस योजना को महत्वपूर्ण बता रहे हैं। क्योंकि, देश में किसी भी अन्य स्टेट ने कोविड-19 के तेज़ी से बढ़ रहे केसेस के रोकने के लिए लिए इस तरह के बारीकी वाला अप्रोच अभी नहीं अपनाया है।