Covid 19: ऑस्ट्रेलिया में मिला कोविड 19 का नया वेरिएंट, नए मामलों में लोग चिंतित

New covid variant in australia: आधिकारिक वेबसाइट्स से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में कोविड 19 के नए वेरिएंट XEC के मामले पाए गए हैं। कोविड के इस नए वेरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स काफी चिंतित हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 9, 2024 4:01 AM IST

कोविड 19 का नया वेरिएंट XEC ऑस्ट्रेलिया तक भी पहुंच चुका है। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों के बीच यह चिंता बना हुआ है, क्योंकि इसके पुराने वेरिएंट्स के मुकाबले अधिक संक्रामक होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार XEC वेरिएंट की गंभीरता और इसके द्वारा उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पूरी तरह से स्पष्टता से नहीं कहा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के महामारी विज्ञान और निवारक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर जेम्स ट्राउर ने कहा है कि दो वेरिएंट मिलकर XEC का निर्माण करते हैं, जो कि ओमिक्रॉन का एक उप-वेरिएंट है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस वैरिएंट की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की सलाह दी है। वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज को लेकर भी कई देशों में अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि इस नए वेरिएंट से बचाव किया जा सके।

XEC COVID-19 का नया वैरिएंट

XEC COVID-19 वैरिएंट एक नया और हाल ही में पहचाना गया SARS-CoV-2 वेरिएंट है, जो कि पहले से मौजूद कुछ वेरिएंट्स का मिश्रण प्रतीत होता है। यह वेरिएंट विशेष रूप से कुछ वेरिएंट्स के जीनोमिक स्ट्रक्चर का संयोजन भी हो सकता है, जिसके कारण ही इसे XEC नाम दिया गया है।

लक्षण भी पहचाने

XEC वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति आमतौर पर COVID-19 के सामान्य लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं, जैसे बुखार, खांसी, थकान, सांस की तकलीफ और गले में खराश। हालांकि, नए वेरिएंट के लक्षणों की स्पष्ट पहचान अभी भी की जा रही है।

क्या यह चिंताजनक है

अब तक XEC वेरिएंट को लेकर कुछ चिंताएं हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जितनी जल्दी इसका अध्ययन करेंगे, उतनी जल्दी इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। लगातार आ रहे मामलों को और इसके फैलने की गति व प्रभाव को देखते हुए, स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। इस वेरिएंट की स्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा और अधिक जानकारी आने पर ही पूरी तरह से यह कहा जा सकेगा कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। बेशक यह केस ऑस्ट्रेलिया में पाया गया हो लेकिन आपको COVID-19 के नए वेरिएंट्स से बचने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए, जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और अगर आप उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं तो टीकाकरण और बूस्टर डोज लेना।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source