
Also Read
Covid-19 Mask Mandatory In Tamil Nadu: तमिलनाडु राज्य में कोरोना संक्रमण के हाई रिस्क वाले लोगों को कोविड मास्क पहनने (ovid-19 mask) के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, राज्य में कोविड-19 संक्रमण से जुड़े केसेस ज्यादा नहीं हैं लेकिन, बुजुर्गों और कोविड के सह-रोगों से पीड़ित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कोविड मास्क पहनने के लिए कहा गया है। (wearing mask is compulsory in Tamil Nadu In Hindi.)
राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में मीडिया से बात करते हुए, तमिलनाडु की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक टी.एस. सेल्वाविनायगम (Dr T S Selvavinayagam ,The director of public health, Tamil Nadu) ने बताया, हम बुजुर्गों के लिए और सह-रोगों से पीड़ित लोगों को यह सलाह देते हैं कि वे जब भी घर से बाहर निकलें तो कोविड-19 मास्कजरूर पहनें। इन लोगों को अन्य लोगों से 6 गज की दूरी (social distancing) का नियम भी फॉलो करना चाहिए और एयर कंडीशन वाले रूम, लिफ्ट और अन्य बंद स्थानों पर भी जानें से बचें।
बता दें कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 संक्रमण का रिस्क हमेशा से हाई बताया गया है। वहीं कई स्टडीज के अनुसार डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर लेवल्स और अन्य क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों में संक्रमण का रिस्क (risk of covid-19 infection in people with comorbidities) अधिक है। जबकि, कई सरकारी रिपोर्ट्स में भी कोविड से मरनेवाले मरीजों को किसी ना किसी सह-रोग से पीड़ित पाया गया। इसीलिए, इन बीमारियों वाले लोगों को कोरोना संक्रमण के रिस्क को देखते हुए खुद की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं, तमिलनाडु राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि, राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में उतनी तेजी नहीं दर्ज की गयी है जितनी कि पिछली 3 लहरों के दौरान की गयी थी। इसीलिए, वे घबराएं नहीं, बस कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करें और खुद को सेफ रखें।