Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच इस वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट

BA.2.75: दुनियाभर में कोरोना के इस नए वेरिएंट की बात चल रही है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में 17% की बढ़ोतरी देखी गई है।

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच इस वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Written by Pallavi |Updated : October 18, 2022 10:16 AM IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक और वेरिएंट को लेकर खौफ का माहौल है। कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट BA.2.75 के मामले चीन, अमेरिका के बाद अब सिंगापुर में भी देखने को मिल रहे हैं। इसके बाद से भारत में भी इसे लेकर बातचीत शुरू हो गई है। साथ ही खबर यह भी है कि पुणे में BA.2.75 का एक मामला पाया गया है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य में इस वायरस के 10-15% तक मामले हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में नए कोरोना वेरिएंट का खतरा ज्यादा

बता दें कि इस दौरान चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह की तुलना में महाराष्ट्र में कोरोनोवायरसके मामलों में 17.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को देश में पहली बार पाए जाने वाले एक्सबीबी वेरिएंट (XBB variant) का हवाला दिया, जो कि त्योहारी और सर्दियों के इस मौसम में कोरोना वायरस को तेजी से बढ़ा सकता है।

महाराष्ट्र में XBB वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग के एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में रिपोर्ट किए गए XBB वेरिएंट खास कर कि BA.2.75 मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में BA.2.3.20 और BQ.1 वेरिएंट का भी पता चला है, जो देश के लिए पहली बार है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 10-16 अक्टूबर के बीच राज्य में कोरोना मामलों नें 17.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि इससे पिछले सप्ताह में यह नहीं था। 3 से 9 अक्टूबर के बीच, विशेष रूप से घनी आबादी वाले ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में कोविड के मामले बढ़े हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

साथ ही कल के हेल्थ बुलेटिन में आगाह किया गया है, सर्दियों के मौसम और खासकर कि त्योहारों के बीच कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लोगों को फ्लू जैसे लक्षणोंको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं, टेस्ट करवाएं और अपना इलाज करवाएं।

About the Author

... Read More