
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 19, 2021 8:01 AM IST
Covid-19 Infection Risk: कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए भारत में टीकाकरण कार्यक्रम (Vaccination Drive in India) आरंभ हो चुका है। हालांकि, अभी तक वैज्ञानिक इस वैश्विक संकट से जुड़ी स्टडीज़ और रिसर्च कर ही रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार कोरोना वायरस के व्यवहार में बदलाव आ रहे हैं और इस बीमारी और वायरस दोनों को समझने की दिशा में लगातार रिसर्च की ज़रूरत पड़ेगी।
ऐसे ही एक सर्वे के परिणामों के आधार पर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है जो लोग वेजिटेरियन डायट (Vegetarian Diet) लेते हैं यानि शाकाहार करते हैं उन्हें कोविड-19 इंफेक्शन होने का खतरा दूसरों की तुलना में कम है। इसी तरह, एक चौंकाने वाला खुलासा और हुआ है जिसके अनुसार धूम्रपान करने वाले लोगों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा कम ही रहता है। (Covid-19 Infection Risk in Vegetarians )
यह सर्वे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा हाल ही में आयोजित किया गया था। जिसमें, कुल 10427 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से ज़्यादातर लोग परिवार के सदस्य थे और शाकाहारी थे। इन सभी लोगों के शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज़ का पता लगाने के लिए सैम्पल्स लिए गए और लैब की जांच की गयी। CSIR और इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस सर्वे के परिणाम बताते हैं कि-
इस सर्वे में जो सबसे अधिक हैरान करने वाली बात सामने आयी वह थी धूम्रपान करने वालों से जुड़ी हुई। सर्वे के परिणाम दर्शाते हैं कि जो लोग सिगरेट या अन्य किसी प्रकार का धूम्रपान करते हैं उनमें कोरोना इंफेक्शन का रिस्क कम होता है। इससे ऐसा कहा जा रहा है कि भले ही सिगरेट से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है लेकिन, स्मोकिंग से कोविड-19 इंफेक्शन के खिलाफ एक सुरक्षा परत तैयार हो जाती है। (Covid-19 Infection Risk in Smokers)