
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 11, 2020 1:26 PM IST
अमेरिका में बीते महीने 97,000 से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित
Covid-19 Infection in Kids: अमेरिका में कोरोना वायरस मामलों से जुड़ी एक चौंकानेवाली ख़बर सामने आयी है। यहां केवल एक महीने में 97 हजार से अधिक बच्चों को कोरोना वायरस इंफेक्टेड होने की पुष्टि हुई है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एसोसिएशन की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के अंतिम दो हफ्ते में पूरे अमेरिका भर में 97,000 से अधिक बच्चे कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक यह रिपोर्ट सोमवार को सामने आयी। इस रिपोर्ट में आंकड़ों के साथ बताया गया कि 16 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक अमेरिका में बच्चों में कोरोना वायरस के मामलों में 40 फीसदी तक की वृद्धि हुई। इस तरह, देश में 97,078 नए बच्चों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। (Covid-19 Infection in Kids) रिपोर्ट में कहा गया कि उम्र के हिसाब से देखे तो राज्य में कोरोनावायरस के जितने भी मामले हैं उनमें से महज 8.8 प्रतिशत ही बच्चे हैं, महामारी की शुरूआत होने के बाद से अब तक 338,000 से अधिक बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं।
देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को समझने के लिए इस रिपोर्ट को तैयार किया गया। जिसमें, कुछ चौंकानेवाली जानकारियां सामने आयी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार-
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फिलहाल अमेरिका में स्कूलों को शुरु करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी गयी है। गौरतलब है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस का ख़तरा बहुत अधिक होने की बात हेल्थ एजेंसियां और एक्सपर्ट्स कर चुके हैं। इससे, ज़ाहिर है बच्चों के स्कूल खुलने के बाद उनके लिए कोविड-19 संक्रमित होने का ख़तरा बढ़ सकता है।