देश में एक बार फिर से पैर पसारने लगा कोरोना, पिछले चौबीस घंटों में 797 नए मामले और 5 की मौत

Covid 19 cases in india: देश में एक बार फिर धीरे-धीरे कोविड 19 इन्फेक्शन के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और साथ ही इसके नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 30, 2023 10:01 AM IST

Covid 19 new cases: दुनियाभर में कोरोना की चिंताओं के एक बार फिर से बढ़ने के बीच भारत में कोरोना ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। भारत के कई शहरों मे कोविड 19 इन्फेक्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 797 मामले देखने को मिले हैं और 5 मरीजों की मौत हो गई। वहीं इससे भी पहले दिन यानी 28 दिसंबर की बात की जाए तो कोविड 19 के 798 मामले दर्ज किए गए थे और 5 ही मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट जेएन.1 के मामलों ने भी लोगों की चिंता बढ़ी हुई है और धीरे-धीरे इसके मामले भी देश में बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार कोरोना से बचाव रखने के तरीके लोगों को बता रहे हैं। सरकार व स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को फिर से कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने का सुझाव दे रहे है।

जेएन.1 का बढ़ता खतरा

रिपोर्ट्स के अनुसार कई राज्यों में कोविड 19 के नए सब वेरिएंट जेएन.1 का फैलाव शुरू हो चुका है, रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में जेएन.1 के लगभग 162 मामले देखे जा चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल 83 पाए जा चुके हैं और इसके बाद गुजरात में 34 मामले पाए जा चुके हैं। वहीं गोवा में 18 और कर्नाटक में 8 व महाराष्ट्र में 7 मामले पाए जा चुके हैं। वहीं राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 2 और दिल्ली में कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट का 1 मामला पाया जा चुका है।

सावधानी बरतने की सलाह

देख में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम होने लगे थे और लोगों के बीच इसका डर भी धीरे-धीरे कम होने लगा था। लोगों ने एक बार फिर बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने का खतरा बढ़ चुका है और सरकार व स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से लोगों को कोरोना के प्रति पूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, ताकि इसके बढ़ रहे मामलों पर जल्द से जल्द रोक लगाई जा सके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.