Covid-19 can affect mental health: कोविड-19 संक्रमण के इतने दिनों बाद बढ़ जाता है मानसिक समस्याओं का रिस्क, नयी स्टडी में हुए खुलासे

एक स्टडी में यह पाया गया कि, सार्स-कोवि2 यानि कोविड संक्रमण की चपेट में आने के महीनेभर के भीतर ही लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दिखायी दे सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2022 9:50 AM IST

Covid-19 can affect mental health:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को सावधानी बरतने और मास्क पहनने जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है। वहीं, इस बीच कोविड संक्रमण के कारण होनेवाली समस्याओं से जुड़ी एक नयी स्टडी सामने आयी है। इस स्टडी के मुताबिक कोविड संक्रमण के कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  अमेरिका की ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी (ओएसयू) में रिसर्चर्स की एक टीम द्वारा कुछ समय पहले की गयी एक स्टडी में यह पाया गया कि, सार्स-कोवि2 यानि कोविड संक्रमण की चपेट में आने के महीनेभर के भीतर ही लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दिखायी देने लगी। जबकि, कुछ अन्य मामलों में यह भी पाया गया कि, लापरवाही करने के कारण संक्रमण से 4 महीनों के भीतर इस तरह की समस्याओं का रिस्क 25 फीसदी तक बढ़ सकता है।

मानसिक समस्याएं बढ़ा सकती हैं कोविड से रिकवरी का टाइम

इस स्टडी के परिणाम वर्ल्ड साइकियाट्री जर्नल में प्रकाशित किए गए। स्टडी के लिए 46,610 से अधिक कोविड मरीजों के डेटा का अध्ययन किया गया। स्टडी के दौरान पाया गया कि,

  • कोविड-19 के मरीजों में मेंटल हेल्थ डिसॉर्डर्स या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के विकसित होने की दर 3.8 फीसदी तक थी।
  • वहीं, स्टडी में यह भी पाया गया कि अगर कोविड मरीजों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी लक्षणों को नजरअंदाज किया जाता है तो इससे उनकी स्थिति गम्भीर हो सकती है।
  • इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं कोविड के इलाज को भी प्रभावित करती हैं और मरीज को कोविड से उबरने में समय लग सकता है।

स्टडी के परिणामों के आधार पर शोधकर्ताओं और एक्सपर्ट्स द्वारा उन मरीजों की तरफ विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी है जो कोविड-19 संक्रमित हैं और जिनमें मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं दिखायी दे रही हैं। इसके साथ कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतने के लिए भी लोगों को सलाह दी गयी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source