भारत में पिछले 24 घंटे में आए 15,940 कोरोना मामले, पॉजिटिविटी रेट 3% से ऊपर

Coronavirus 4th wave: भारत में कोरोना वायरस के मामले रोज लगातार 10 हजार के पार आ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि पिछले चार महीने के बाद ऐसा हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 25, 2022 6:18 PM IST

भारत में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है और कोरोना की चौथी लहर की बात सच होती नजर आ रही है। स्थिति ये है कि पिछले चार महीने बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि रोजाना 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करूं तो कुल 17,336 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जिससे कोरोनोवायरस संक्रमण 4,33,62,294 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है। साथ ही बात अगर कोरोना से हुई मौतों की करें तो पिछले 24 घंटों में 13 नए कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी, जिससे कुल मृत्यु की संख्या 5,24,954 हो गई। फिलहाल एक्टिव मामल कुल संक्रमणों का 0.19 प्रतिशत है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।

24 घंटे के भीतर सक्रिय मामलों में 4,294 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो डेली पॉजिटिविटी रेट जहां 3.94 प्रतिशत पर है वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.90 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते घटते मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि जैसा कि राज्यों ने कोविड -19 मामलों में स्पाइक दर्ज किया है, समय-समय पर मामलों में वृद्धि और गिरावट एक सामान्य घटना है और अभी फिलहाल इतनी चिंता करने की बात नहीं है। साथ ही एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि कोरोनोवायरसके मामलों में मौजूदा वृद्धि अब तक देश के कुछ राज्यों तक सीमित है जैसे कि मुंबई और दिल्ली आदि। ये यहां मास्क नहीं पहनना, यात्रा और ज्यादा सामाजिक संपर्क के कारण हो सकता है।

भारत के 51 जिलों में फिहलाल बढ़ रहा है कोरोना

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के 51 जिले, जिनमें केरल के 12 जिले, मिजोरम के सात और महाराष्ट्र और असम के पांच-पांच जिले शामिल हैं, में साप्ताहिक कोविड की सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक है। राजस्थान के 10 और दिल्ली के पांच सहित 53 जिलों में, साप्ताहिक सकारात्मकता 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 8 % के ऊपर

आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 8.10 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,900 से अधिक नए संक्रमण दर्ज किए गए। साथ ही पिछले दो दिनों में यहां कोरोना के मामले दोगुने होते हुए नजर आए।

तो, वहीं कर्नाटक राज्य में पिछले 24 घंटों में 858 ताजा संक्रमण देखे गए। बंगाल ने पिछले 24 घंटों में 745 नए मामले दर्ज किए, जबकि तेलंगाना में 494 संक्रमण हुए। तो, वहीं गुजरात में 24 घंटे में 416 कोविड -19 मामले देखे गए। गोवा में 151 मामले, छत्तीसगढ़ में 114 और जम्मू-कश्मीर में 38 मामले सामने आए। कोरोना टीकाकरणकी बात करें तो, गुरुवार को 13 लाख से अधिक खुराकें दी गईं, जिनमें से 3.77 लाख बूस्टर खुराक थीं। पहली और दूसरी दोनों खुराकों को मिलाकर पिछले 24 घंटों में 12 से 14 वर्ष की आयु के 3.23 लाख से अधिक बच्चों को भी टीका लगाया गया।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source