
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2020 3:56 PM IST
Covid-19 in India: कोरोना वायरस महामारी के मामले भारत में अब 3 लाख 50 हजार से ज़्यादा हो गए हैं। बुधवार 17 मार्च को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 2000 लोगों की मौत का सर्वाधिक आंकड़ा भी भारत ने छू लिया है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस जानलेवा बीमारी की वजह से हुई मौतों की यह संख्या भारत में कोविड इंफेक्शन के पहले 100 दिनों की है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस मार्च महीने में पहुंचा। देश में कोरोना वायरस से पहली 12 मृत्यु मार्च को हुई थी। वहीं मंगलवार 16 जून को देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 2003 नये मामले जुड़ गए। वहीं दूसरी तरफ कोविड के कुल मामलों में 10974 नये इंफेक्टेड लोगों की संख्या भी जुड़ गये। (Deaths due to Covid-19 in India in hindi)
2003 deaths and 10,974 new #COVID19 cases in the last 24 hours. The total number of positive cases in the country now stands 3,54,065 at including 1,55,227 active cases, 1,86,935 cured/discharged/migrated and 11903 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/tZM4EIZCfM
— ANI (@ANI) June 17, 2020
भारत सरकार के परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि, पिछले 24 घंटो में भारत में कोरोना वायरस के कुल 10974 नये केसेस सामने आए। जबकि, 2003 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोविड इंफेक्टेड लोगों की कुल संख्या 354065 तक पहुंच गयी है। जिसमें से 186935 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि, 155227 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अुसार कोरोना से देशभर में अबतक कुल 11903 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरअसल देश में इतनी मौतें एक दिन में नहीं हुई हैं। यह बढ़ा हुआ आंकड़ा दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौतों का रिव्यू के चलते दिखायी पड़ रहा है। दरअसल दिल्ली में 437 और महाराष्ट्र में 1409 कोविड इंफेक्टेड लोगों की मृत्यु के कारणों की जांच और समीक्षा की गयी। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार 17 मार्च को कोरोना से हुई 1,672 मौतों के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए। अगर, बुधवार को जारी किए गए इन 1,672 मौतों की संख्या को इसी दिन की कुल मौत के आंकड़ों 2,003 में से घटा दिया जाए तो देश भर में पिछले 24 घंटे में कुल 331 लोगों की मृत्यु हुई है। (Covid-19 in India)
Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा
लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय