Covid-19 in Delhi : मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा, 100 रोगी प्रतिदिन आए, तो भी दिल्ली के अस्पतालों में तैयारी पूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा, "यदि दिल्ली में कोरोनावायरस के रोगियों (Coronavirus patient in delhi) की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 100 तक भी पहुंच जाती है, तो इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। अब हम 1000 रोगी प्रतिदिन की व्यवस्था पर काम कर रहे हैं।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 27, 2020 10:15 PM IST

Covid-19 in Delhi : दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित प्रतिदिन 3 से 4 नए रोगी सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार का दावा है कि यदि कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 100 तक भी पहुंच जाए तो भी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर रोगियों के उपचार की पूरी तैयारी कर ली है। इससे भी एक कदम आगे बढ़कर अब दिल्ली सरकार 1000 रोगी प्रतिदिन के हिसाब से अपनी तैयारियों में जुटी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा, "यदि दिल्ली में कोरोनावायरस के रोगियों (Coronavirus patient in delhi) की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 100 तक भी पहुंच जाती है, तो इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। अब हम 1000 रोगी प्रतिदिन की व्यवस्था पर काम कर रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगियों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 100 होने की स्थिति में आवश्यक उपकरणों जैसे कि वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, टेस्टिंग क्षमता, आइसोलेशन बेड, डॉक्टर व नर्स की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है।

Tips to fight Covid-19 : कोरोना पर हर वक्त सोचने से पड़ सकते हैं बीमार

दिल्ली में फिलहाल कोरोनावायरस के कुल 39 रोगी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "इनमें से 29 वे लोग हैं जो विदेश यात्राएं कर दिल्ली लौटे हैं। शेष 10 व्यक्ति ऐसे हैं जो विदेश से लौटे और लोगों के संपर्क में आए थे।"

दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस के 3-4 नए रोगी प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, "लॉकडाउन के बाद उम्मीद है कि रोगियों की संख्या में कमी आएगी। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या न बढ़े। बावजूद इसके यदि यहां कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या प्रतिदिन 100 से अधिक भी होती है तो सरकार उसकी तैयारियों में भी जुट गई है।"

दरअसल, दिल्ली सरकार ने आईएलबीएस के अध्यक्ष डॉक्टर एस.के. सरीन के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी। मुख्यमंत्री ने कहा, "इस टीम ने बहुत शानदार काम किया है। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्थिति को तीन स्तर पर बांटा है। पहला स्तर यदि हर रोज 100 या 100 से कम केस आते हैं तो क्या तैयारी करनी चाहिए। दूसरे स्तर में यदि कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या प्रतिदिन 500 तक बढ़ जाती है तो सरकार को क्या करना चाहिए। तीसरे स्तर में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 1000 प्रतिदिन हो जाए तो ऐसे में दिल्ली सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए।"

Coronavirus & Immunity: कोरोनावायरस से बचना है, तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जानें एक्सपर्ट की राय, आज से खाएं ये 4 फूड्स

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज की स्थिति में हमारे पास जो व्यवस्था है वह कोरोना वायरस के 100 रोगियों के प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पर्याप्त है।"

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यदि कोरोना वायरस से संक्रमित 500 रोगी प्रतिदिन भी अस्पतालों में दाखिल किए जाएं तो उसके लिए एंबुलेंस डॉक्टर और नर्स की मौजूदगी उनके रहने की व्यवस्था तथा रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड और संसाधन कहां से आएंगे इसकी पूरी योजना बनाई जा चुकी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source