
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2021 2:21 PM IST
Covid-19 In Children In Karnataka: कर्नाटक के मैसूर (Mysore) शहर में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19 infection in children in Karnataka) के चौंकानेवाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां किए गए एक गए सीरो सर्वे (SERO Survey) में पाया गया कि शहर के 50 प्रतिशत बच्चे कोविड संक्रमित हैं। यह सर्वे मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (Mysore Medical College And Research Institute) की टीम ने आयोजित किया। सीरो सर्वे पर आधारित इस स्टडी में देखा गया कि शहर के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में पहले से ही आ चुके हैं। (Covid-19 In Children In Karnataka In Hindi)
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in India) से जुड़ी जो आशंकाएं जतायी गयी हैं उनमें बच्चों के संक्रमित होने की आशंका बहुत अधिक है। वही, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत (Start of coronavirus pandemic) के बाद ही कोरोना वायरस से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। तभी से कर्नाटक राज्य में लगातार स्कूल बंद रखे गए हैं और बच्चो को ऑनलाइन मीडियम से पढ़ाया जा रहा है। लेकिन, बावजूद इसके बच्चों में संक्रमण (Covid-19 infection rate) की दर बहुत अधिक देखी गयी। (Covid-19 infection positivity rate in children in Karnataka State)
मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्वे में 200 से अधिक बच्चों पर स्क्रीनिंग की गयी। इन बच्चों की आईजीजी एंटीबॉडी टेस्टिंग (IGG Antibody Testing) भी की गयी। इन 200 बच्चों में से केवल 88 को ही वैक्सीन लेने के लिए एलिजिबल पाया गया क्योंकि, अन्य सभी बच्चों की रिपोर्ट में उन्हें एंटीबॉडी पॉजिटिव पाया गया। इस सर्वे के परिणाम इस वजह से भी हैरान करने वाले बताए जा रहे हैं क्योंकि, पॉजिटिव पाए गए सभी बच्चों में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण (Symptoms of Covid-19 infection in children) नहीं दिखायी दिए। (Covid-19 In Children In Karnataka's Mysore City)