Covid 19 in bollywood: कार्तिक और आदित्य के बाद अब शाहरुख को भी हुआ कोरोना, करण जौहर की बर्थडे पार्टी निशाने पर

Shahrukh khan covid 19 positive: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, वहीं कटरीना कैफ कोविड 19 से रिकवर हो चुकी हैं और उनका क्वारेंटाइन भी पूरा हो चुका है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 5, 2022 5:39 PM IST

एक्टर कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ तो ऐसे नाम हैं, जो अब कोरोना से दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। वहीं कटरीना कैफ के बारे में खबरें आ रही हैं कि वे कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुकी हैं और उन्हें अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। बतातें चलें कि देश में कोरोना के मामले फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत भारत के कई राज्यों में बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार सख्त हो चुकी हैं और वहां के लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की अपील भी की जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों में अब बॉलीवुड भी चपेट में आ गया है और एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स संक्रमित होते जा रहे है।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी निशाने पर

खबरों के अनुसार करण जौहर की 50वें बर्थडे की पार्टी में शामिल होने के बाद 55 गेस्ट कोविड पॉजिटिव आए हैं। हालांकि, करण जौहर या किसी अन्य सेलिब्रिटी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। वहीं कुछ वेबसाइट पर पब्लिश की कई खबरों के अनुसार इसे अफवाह बताया गया है।

करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए कई सितारे

25 मई को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, आमिर खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय समेत कई सितारे शामिल हुए थे। जिनमें कटरीना और शाहरुख खान जैसे सेलेब्स कोविड 19 से संक्रमित हो चुके हैं।

आदित्य रॉय कपूर को हल्के लक्षण

हालांकि, अभी तक अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया में आई खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते उनकी फिल्म ओम: द बेटल विदिन के लॉन्च को रिशैड्यूल कर दिया गया है। वहीं कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source